फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ तीन हजार रुपये में परिवार संग 'शाही ठाठ' वाले हिल स्टेशन घूमने का सुनहरा मौका

Mon, 22 Jul 2019 04:46 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : twitter
गर्मी में कहां घूमने जाएं के सवाल पर अक्सर लोग इन्ही हिल स्टेशन जाने की सलाह देते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम सुनकर लगेगा की विदेश में है लेकिन ये जगह भारत में ही है और दिल्ली के पास। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : pixabay
आपको बता दें की राजस्थान के राजसी नगीनों में से एक माउंट अबू है। राजस्थान का हिल स्टेशन, पहाड़ियों और प्रकृति के सुंदर नजारों से सजा ये शहर घूमने वीकेंड में भी जा सकते हैं। सिर्फ पहाड़ ही नहीं यहां घूमने के एक से बढ़कर एक आकर्षक जगह हैं।  अरावली की पहाड़ियों पर बसी यह जगह अपने हरे-भरे जंगलों, झील और मंदिरों के लिए जानी जाती है। अब माउंट आबू घूमने के लिए  इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन बेहद सस्ता टूर पैकेज दे रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
पैकेज में एक दिन का किराया 1305 रुपये प्रति व्यक्ति है। इस एक दिन के ट्रिप में आप खूबसूरत माउंट आबू की सैर के साथ दिलवारा मंदिर और गुरुशिखर मंदिर की सैर भी कर सकेंगे। पैकेज के तहत आपकी सैर माउंट आबू रेलवे स्टेशन से शुरू होगी।
 
विज्ञापन

4 of 4
इसमें स्टेशन से आपको एयर कंडीशन्ड गाड़ी में माउंट आबू में साइटसीइंग, स्टेशन/एयरपोर्ट/बस स्टैंड पर ड्रॉप की व्यवस्था मौजूद है। इस पैकेज में सिंगल ऑक्यूपेंसी का किराया 3900 रुपये प्रति व्यक्ति है। यब डबल ऑक्यूपेंसी में आपको 1955 रुपये का पड़ेगा और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए आपको 1305 रुपये देने पड़ेंगे। यात्रा की तिथि 27 जुलाई 2019 है। पैकेज का लभ उठाने के लिए जल्द कर लें बुकिंग। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें