फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Taxi: जाम के झाम से रहेंगे दूर, मिनटों में आपको एयरपोर्ट पहुंचाएगी वाॅटर टैक्सी

Mon, 14 Apr 2025 03:32 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यह सेवा न सिर्फ सफर के समय को कम करेगी, बल्कि लोगों को एक तेज और किफायती यात्रा का विकल्प भी देगी।
 
विज्ञापन
मुंबई में वाॅटर टैक्सी सर्विस - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Water Taxi Service in Mumbai : अक्सर शहर का ट्रैफिक जाम आपको घंटों सड़क पर ही खड़े रहने के लिए मजबूर कर देता है। अगर कहीं समय पर पहुंचना हो तब तो घंटों पहले निकलना पड़ता है ताकि जाम के झंझट में फंसने के कारण देर न हो जाए। वैसे जाम से बचने के लिए मेट्रो व्यवस्था बेहतर विकल्प है। लेकिन अगर पानी वाली टैक्सी मिल जाए तो सड़क जाम में फंसने का चांस ही नहीं होगा।

विज्ञापन


दरअसल, मुंबई वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब आपको शहर की भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है, क्योंकि मुंबई में जल्द ही वॉटर टैक्सी सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इस आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल परियोजना के तहत, 10,000 वॉटर टैक्सी लॉन्च की जाएंगी, जो मुंबई के अलग-अलग स्थानों जैसे वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली और मुंबई एयरपोर्ट को जोड़ेंगी।

यह सेवा न सिर्फ सफर के समय को कम करेगी, बल्कि लोगों को एक तेज और किफायती यात्रा का विकल्प भी देगी।





वाटर टैक्सी की खासियत
 

  • इसकी सबसे बड़ी खासियत समय की बचत है। इस सर्विस के आने के बाद वसई-विरार से मुंबई एयरपोर्ट की दूरी सिर्फ 70 मिनट में पूरी की जा सकेगी।
  • वाटर टैक्सी के माध्यम से मुंबई के प्रमुख क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
  • यह सेवा सड़कों पर ट्रैफिक कम करने में मदद करेगी और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
  • यह सेवा पारंपरिक सड़क यात्रा की तुलना में कहीं तेज और आरामदायक होगी। समुद्री मार्गों का इस्तेमाल कर यह न केवल प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करेगी, बल्कि यात्रियों को एक नया, खूबसूरत और तेज यात्रा अनुभव भी देगी।

विज्ञापन

एम्फीबियस सी प्लेन


इस परियोजना में एम्फीबियस सी प्लेन भी शामिल होंगे, जो पानी और जमीन दोनों पर उतरने की क्षमता रखते हैं। खासतौर पर ठाणे जैसे क्षेत्रों में जहां छोटे जलाशय हैं, ये विमान बेहद कारगर होंगे क्योंकि इन्हें पारंपरिक रनवे की आवश्यकता नहीं होती।


मुंबई वाटर टैक्सी सर्विस का किराया और रूट
 

  • मुंबई वाटर टैक्सी सेवा का किराया लगभग 800 रुपये से 1,200 प्रति व्यक्ति है, जो एकतरफा यात्रा के लिए है। आप ऑनलाइन टिकट खरीद सकेंगे साथ ही मासिक पास भी उपलब्ध होगा।
  • वसई विरार, कल्याण, डोंबिवली, गेटवे आफ इंडिया और मुंबई एयरपोर्ट तक वाॅटर टैक्सी सर्विस का रूट होगा। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक आधुनिक जेट्टी का निर्माण पहले ही हो चुका है, जहां से यह सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें