फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन से लेकर स्वाद के मामले में बेजोड़ है न्यूयॉर्क, मौका मिले तो जरूर घूम कर आएं

Sun, 18 Nov 2018 05:06 PM IST
पंकज भदौरिया, सेलिब्रेटी शेफ
विज्ञापन
न्यूवर्क - फोटो : file photo
विज्ञापन

मैं जितनी बड़ी फूडी हूं, उतना ही घूमना-फिरना भी पसंद है। जब भी कभी किसी इवेंट के सिलसिले में कहीं जाना होता है, तो वक्त निकालकर उस शहर में घूमने निकल पड़ती हूं। उस शहर का स्थानीय भोजन जरूर खाती हूं। वहां की कोई न कोई यादगार चीज अपने साथ लेकर आती हूं। शॉपिंग करना भी मुझे उतना ही पसंद है। मैं कुछ समय पहले न्यूयॉर्क गई थी और वह शहर मुझे बहुत पसंद आया।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क ऊर्जा से भरा शहर जिंदादिल शहर है, जो कभी सोता नहीं। वहां हर दिन, हर एक के लिए कुछ न कुछ नया और एक्साइटिंग होता है। आपको वहां हर अवसर के लिए बहुत सारे विकल्प और घूमने की जगह मिल सकती हैं। यहां की अद्भुत नाइटलाइफ, रोमांचक मनोरंजक गतिविधियां और रिटेल आउटलेट्स कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका आनंद उठाने से कोई भी इनकार नहीं कर सकता है। कितनी बार तो ऐसा हुआ है कि मैंने पैदल ही उस शहर की खूबसूरती को निहारा है। चिड़ियाघर से लेकर थीम पार्क तक न्यूयॉर्क में बच्चों के लिए शानदार विकल्प उपलब्ध हैं। वॉल स्ट्रीट की ऊंची-ऊंची इमारतों से लेकर टाइम्स स्क्वायर के बड़े-बड़े चमचमाते हुए विज्ञापनों के बीच की गहमागहमी या फिर सेंट्रल पार्क का शांत माहौल, न्यूयॉर्क शहर में आपको हर वक्त गजब की ऊर्जा दिखेगी।

इस शहर में मनोरंजन है, फैशन है। रोमांचित करने वाला इतिहास है। वहीं खाने के मामले में तो इस शहर का कोई जोड़ नहीं है। एक से बढ़कर एक बेहतरीन रेस्टोरेंट हैं, जहां स्वदिष्ट व्यंजन आपको ललचाने के लिए काफी हैं। यहां वर्ष 1898 में बना लैंडमार्क सनशाइन सिनेमा न्यूयॉर्क में फिल्म थियेटरों की शान है। इस थिएटर में लोग फिल्म देखने के अलावा ताजा और स्थानीय स्वादिष्ट पेस्ट्री और कुकीज के लिए भी आते हैं। यहां की कुकीज बहुत स्वादिष्ट होती हैं। एक बार खाकर मन नहीं भरता। इसके अलावा एम्पायर स्टेट बिल्डिंग न्यूयॉर्क की शान में कसीदे गढ़ते नजर आती है। यह इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना है और न्यूयॉर्क शहर की तीसरी सबसे बड़ी इमारत है।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क शहर और मेनहट्टन की स्काइलाइन में एम्पायर स्टेट बिल्डिंग का एक खास स्थान है। एलिस आइलैंड, लिबर्टी आइलैंड से कुछ ही दूरी पर है। यहां स्थित एलिस आइलैंड नेशनल म्यूजियम ऑफ इमिग्रेशन आज भी उस जमाने के किस्से बयां करता है, जब दुनिया के गुलाम देशों के लोगों को काम करने के लिए अमेरिका भेजा जाता था और अमेरिका पहुंचने पर उनके विवरण एलिस आइलैंड में स्थित दफ्तर में दर्ज किए जाते थे। इस गजब के शहर से आपको एक अलग और अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और यह शहर आपको हर रंग को जी भर जीने की मजबूत इच्छा देता है।

-अंकिता बंगवाल से बातचीत पर आधारित

 

विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें