फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैवल टिप्स: सस्ती फ्लाइट टिकट कैसे बुक करें? जानें सही दिन और समय पर बुकिंग का तरीका

Fri, 25 Sep 2026 02:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Book Cheap Flight Tickets: एयरलाइन, रूट, यात्रा की तारीख, सीटों की उपलब्धता और मांग जैसे कई कारक टिकट की कीमत को प्रभावित करते हैं। इसलिए सस्ती फ्लाइट पाने के लिए सिर्फ एक खास दिन का इंतजार करने के बजाय अलग-अलग तारीखों और एयरलाइंस के किराए की तुलना करना बेहतर तरीका है।
विज्ञापन
सस्ती फ्लाइट टिकट कैसे मिलेगी - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sasti flight ticket kaise book kare: फ्लाइट टिकट बुक करते समय सही समय और तारीख चुनने से यात्रा का खर्च कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि हवाई किराए लगातार बदलते रहते हैं और किसी एक दिन या समय को हमेशा सबसे सस्ता नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन


एयरलाइन, रूट, यात्रा की तारीख, सीटों की उपलब्धता और मांग जैसे कई कारक टिकट की कीमत को प्रभावित करते हैं। इसलिए सस्ती फ्लाइट पाने के लिए सिर्फ एक खास दिन का इंतजार करने के बजाय अलग-अलग तारीखों और एयरलाइंस के किराए की तुलना करना बेहतर तरीका है।


सप्ताह के किन दिनों में मिल सकती है सस्ती टिकट?

कई यात्रियों को सप्ताह के बीच यानी मंगलवार, बुधवार या गुरुवार की उड़ानें वीकेंड की तुलना में कम कीमत पर मिल सकती हैं, खासकर जब उस रूट पर मांग कम हो। लेकिन यह हर रूट और हर तारीख पर लागू नहीं होता। इसलिए फ्लेक्सिबल डेट्स के साथ फेयर कैलेंडर देखना उपयोगी हो सकता है।

विज्ञापन

फ्लाइट किस समय बुक करें?

ऐसा नहीं है कि दिन के किसी एक निश्चित समय पर फ्लइट का टिकट सस्ता हो जाता है। एयरलाइंस डायनिमिक प्राइजिंग का इस्तेमाल करती हैं, इसलिए कीमतें दिन में कई बार बदल सकती हैं। सुबह, देर रात या किसी खास घंटे में टिकट हमेशा सस्ती मिलेगी, ऐसा मानना सही नहीं है। 


सस्ती फ्लाइट बुक करने के टिप्स

  • यात्रा से पहले कई तारीखों का किराए की तुलना करें।
  • आसपास के एयरपोर्ट भी जांचें।
  • डायरेक्ट फ्लाइट के साथ कनेक्टिंग फ्लाइट की की कीमत भी देखें।
  • अगर यात्रा की तारीख फ्लेक्सिबल है तो फेयर कैलेंडर का इस्तेमाल करें।
  • एयरलाइन की बैगेज पाॅलिसी, सीट चार्जेस और अन्य फीस को भी कुल कीमत में शामिल करके तुलना करें।
  • सस्ती टिकट के लिए जल्दी योजना बनाना, फेयर अलर्ट लगाना और पीक सीजन में यात्रा की तारीखों से बचना भी मददगार हो सकता है।
  • सबसे जरूरी बात यह है कि केवल शुरुआती किराए को देखकर फैसला न करें, बल्कि पूरी यात्रा की लागत देखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें