फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून के लिए होटल बुक करवाने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, जिंदगीभर रहेगा पछतावा

Wed, 07 Nov 2018 12:16 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
honeymoon - फोटो : instagram
विज्ञापन
रिश्ता पक्का होते ही कपल्स सबसे पहले अपने हनीमून को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटिड होने लगते हैं। आखिर हो भी क्यों न, हर कोई अपने मन में उन खास पलों के लिए सपने संजो कर रखता है। दोनों की इन खूबसूरत लम्हों को एक दूसरे के साथ अच्छे से बिताकर यादगार बनाने की ख्वाहिश होती है। हनीमून को लेकर सबसे पहले दोनों में इस चीज को लेकर बातचीत होती है कि हनीमून के लिए किस जगह जाएं और कौन सा हनीमून स्वीट(honeymoon suite) बुक कराएं।
विज्ञापन


अक्सर लोग हनीमून स्वीट की बुकिंग करते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जो आपके सारे प्लान पर पानी फेर देते हैं। आज हम आपको ऐसी 5 बातें बताएंगे, जिन्हें हनीमून स्वीट की बुकिंग करते वक्त जरुर ध्यान रखें।

- फोटो : file photo
सबसे पहले अपना बजट तय करें
हनीमून की प्लानिंग करते हुए सबसे पहले यह तय करें कि आपका बजट क्या है, क्योंकि आपका पूरा हनीमून आपके बजट पर ही निर्भर करता है। आपकी बुकिंग से लेकर शॉपिंग तक आपके सारे खर्चे आपका बजट के अनुसार ही तय करना होता है। अगर आप बजट पहले ही चय कर लेंगे तो हर काम उसी के अनुसार कर पाएंगे और आपको बाद में पैसों से संबंधित किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

- फोटो : file photo
अपने पार्टनर से भी चर्चा करें
हनीमून प्लान करते वक्त ऐसा नहीं हो कि बस अपनी पसंद की लोकेशन का खुद से प्लान कर लें। शादी के बाद आप अपनी पार्टनर के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। ऐसे में उनके साथ जगह को लेकर उनकी राय भी लें। अगर आप अपने पार्टनर से पूछेंगे कि वह हनीमून पर कहां जाना चाहती हैं तो ऐसा करने से उसे आपके साथ का एहसास होगा। इसके अलावा आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।

- फोटो : file photo
रिव्यूज देखना न भूलें
जब भी कभी हनीमून स्वीट की बुकिंग करें तो सबसे पहले उसके रिव्यूज पढ़ना न भूलें, या कोई आपके जानने वाले ने पहले बुकिंग कराई हो तो उससे भी रिव्यूज लें। ऐसा इसलिए करें क्योंकि बहुत बार देखा गया है कि लोग जल्दबाजी में बुकिंग करा तो लेते हैं, लेकिन उन्हें वैसी सर्विसेज नहीं मिल पाती जितना वह पैसा खर्च करते हैं। इसलिए जब भी बुकिंग करें उस समय इस बात का खास ख्याल रखें।

- फोटो : file photo
टाइम से बुकिंग कराएं
हनीमून के लिए लोग प्लानिंग तो करते हैं, लेकिन बुकिंग में देरी करते रहते हैं। दूसरे कामों के चलते वह इसे लेकर सोचते हैं कि हो जाएगा और जब कुछ समय रह जाता है तो आखिरी वक्त में हड़बड़ी होने की वजह से महंगा स्वीट बुक करा देते हैं जो कि उनकी जेब पर काफी भारी पड़ता है और सारी प्लानिंग फेल हो जाती है। इसलिए जब प्लानिंग कर ही रहे हैं तो उसी समय देखकर समय पर बुकिंग भी करा लें।
विज्ञापन

- फोटो : file photo
प्रोफेनशल की राय लेना न भूलें
बाजार में तमाम टूर एंड ट्रेवल कंपनी हैं जो हनीमून के अलग-अलग पैकेज निकालती रहती हैं। इन पैकेज के ऑफर देखकर आप इनकी तरफ खींचे चले जाते है और बुकिंग करा लेते हैं, लेकिन किसी भी हनीमून स्वीट को बुक करते समय एक बार एक्सपर्ट की राय भी जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें