फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Food Festival: दिल्ली में हो रहा फूड फेस्टिवल का आयोजन, जानिए कब और कैसे जा सकते हैं आप

Mon, 10 Mar 2025 04:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

इसे दिल्ली का सबसे बड़ा खुशहाल फूड फेस्टिवल माना जा रहा है, जिसका नाम है Horn OK Please. आइए जानते हैं कब से कब तक दिल्ली के फूड फेस्टिवल का लुत्फ उठा सकते हैं।  ये फूड फेस्टिवल कब लग रहा है और यहां प्रवेश के लिए कितने रुपये खर्च करने पड़  सकते हैं।
 
विज्ञापन
दिल्ली में फूड फेस्टिवल का आयोजन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Food Festival in Delhi : खाने और घूमने के शौकीन हैं तो ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं। दिल्ली में फूड फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। इस फूड फेस्टिवल में एक ही स्थान पर आपको भारत का अलग-अलग स्थानीय पकवान और विदेशी जगहों का लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। यह शहर के सबसे बड़े फू़ड फेस्टिवल में से एक है, जहां स्वादिष्ट व्यंजनों, लाइव संगीत और मनोरंजन का अनोखा संगम मिलता है।

विज्ञापन


इसे दिल्ली का सबसे बड़ा खुशहाल फूड फेस्टिवल माना जा रहा है, जिसका नाम है Horn OK Please. आइए जानते हैं कब से कब तक दिल्ली के फूड फेस्टिवल का लुत्फ उठा सकते हैं।  ये फूड फेस्टिवल कब लग रहा है और यहां प्रवेश के लिए कितने रुपये खर्च करने पड़  सकते हैं।

कब है होर्न ओके फूड फेस्टिवल 

दिल्ली का यह फूड फेस्टिवल 22 और 23 मार्च 2025 को आयोजित  हो रहा है। हर दिन दोपहर 12  बजे से रात 10 बजे तक आप यहां जा सकते हैं और तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। 
विज्ञापन


कहां है फूड फेस्टिवल का आयोजन

राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फूड फेस्टिवल लग रहा है, जहां तक पहुंचने के लिए गेट नंबर 14 से एंट्री मिल सकती है।

फूड फेस्टिवल में क्या है खास

अगर आप इस फेस्टिवल में शामिल हो रहे हैं तो दो दिन चलने वाले इस फूड फेस्टिवल में दुनियाभर से 5000 से ज्यादा व्यंजन को शामिल किया गया है। इसमें कुछ स्थानीय पकवान और अंतरराष्ट्रीय कुजीन भी है। टाॅप आर्टिस्ट की लाइव परफार्मेंस देखने को मिलेगा।
मनोरंजन के लिए इस स्थान पर कार्निवाल जोन में राइड्स, गेम्स और नेल बार और फेस ग्लिटर जैसे विकल्प हैं। हस्तशिल्प चीजों के लिए यह बाजार  लोकप्रिय है। इसे साथ ही यहां बच्चों के घूमने व देखने के लिए बहुत कुछ है।

कैसे होगी एंट्री

होर्न ओके फूड फेस्टिवल के टिकट लगभग  299 रुपये से शुरू हो रहे हैं। टिकट बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

कैसे पहुंचें जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम 

अगर आप मेट्रो द्वारा स्टेडियम पहुंचना चाहते हैं तो सबसे निकटतम मेट्रो स्टेशन जवाहरलाल नेहरू  स्टेडियम ले लिया जो वाॅयलेट लाइन पर स्थित है। स्टेशन से गेट नंबर 14 तक पैदल या रिक्शा द्वारा पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली परिवहन निगम की बसें, स्टेडियम से पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें