फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी कर सकते हैं विदेश यात्रा, आसानी से मिलेगा इन 5 देशों का वीजा

Thu, 14 Mar 2019 12:10 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
visa - फोटो : pixabay
विदेश कौन नहीं जाना चाहता, बस सबकी वजह अलग होती है। कुछ लोग घूमने जाना चाहते हैं, कुछ लोग नौकरी करने के लिए जाना चाहते हैं और कुछ पढ़ने के लिए जाना चाहते हैं। जिसके लिए पासपोर्ट और वीजा सबसे महत्वपूर्ण है। वैसे तो कुछ देश ऐसे हैं जिनका वीजा मिलना बेहद मुश्किल होता है और उसके लिए कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है लेकिन निराश न हों कुछ देश ऐसे भी हैं जहां का वीजा सिर्फ दो तीन में मिल जाता है। तो अपनी इच्छा अनुसार उन देशों की जनकारी हांसिल करिए और अभी वीजा के लिए आवेदन कर दीजिए। जानिए कौन से हैं वो देश!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixabay
बाकू के दीवार वाले शहर में श्रीनवंशह के मैडेन टॉवर और महल जैसे कई प्राचीन वास्तुकला के लिए मशहूर अजरबाइजान का वीसा मिलना एक समय में मुश्किल था। इलेक्ट्रॉनिक वीजा की शुरुआत करते ही इस समस्या का हल मिल गया। अब दो से चार दिन में वीजा मिल जाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixabay
कंबोडिया में विशाल पत्थरों से बने अंगकोरवाट मंदिर मशहूर है। भारतीय नागरिक यहां कम पैसे खर्च करके  घूमने का लुफ्त उठा सकते हैं। साथ कंबोडिया का वीजा मिलना भी कोई मुश्किल बात नहीं है। 

4 of 6
- फोटो : pixabay
श्रीलंका छोटा जरूर है लेकिन सांस्कृतिक रूप से बेहद सजग और समृद्ध देश है। पर्यटन के लिहाज से अहम देश श्रीलंका का वीजा इलेक्ट्रॉनिक ट्रेवल ऑथराइजेशन में आवेदन करने के 30 दिन के अंदर मिल जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixabay
तजाकिस्तान जाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा का आवेदन और पैसे जमा करने के बाद कुछ दिनों में आ जाता है। बता दें कि ये अस्थायी वीजा सिर्फ 90 दिनों के लिए होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixabay
अगर आप वियतनाम घूमने जाना चाहते हैं तो अभी बैग पैक कर लीजिए क्योंकि भारत का एक रूपया 387 वियतनामी डोंग के बराबर होता है। साथ ही, यहां का वीजा मिलना भी बेहद आसान है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें