फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Temples: प्रयागराज ही नहीं, इन स्थानों पर भी हैं लेटे हनुमान जी के मंदिर, आप भी करें दर्शन

Tue, 20 May 2025 01:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

lete hanuman ji mandir प्रयागराज के संगम तट पर स्थित "लेटे हनुमान मंदिर" तो प्रसिद्ध है ही, लेकिन भारत के अन्य हिस्सों में भी कुछ ऐसे दुर्लभ मंदिर हैं, जहां भगवान हनुमान लेटी मुद्रा में विराजमान हैं। आइए जानते हैं उन खास स्थलों के बारे में।
विज्ञापन
लेटे हनुमान जी का मंदिर - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

lete hanuman ji mandir: आज ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल है। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार को शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान बजरंगबली की पूजा होती है। देश भर में बजरंगबली के कई प्राचीन और सिद्ध मंदिर हैं। कहीं हनुमान जी राम जी के चरणों में बैठें हैं तो कहीं बजरंगबली जी तप करते दिख जाते हैं। किसी मंदिर में उनकी प्रतिमा बाल रूप में है तो कहीं दाढ़ी मूछों के साथ हनुमान जी वृद्ध अवस्था में दिखाई देते हैं। वहीं ऐसे भी स्थान हैं जहां हनुमान जी विश्राम की मुद्रा में रहते हैं। इसमें सबसे पहले प्रयागराज के हनुमान मंदिर का नाम आता है। यहां हुए हुए हनुमान जी के दर्शन होते हैं।

विज्ञापन


लेटे हुए हनुमान जी के दर्शन करना विशेष पुण्यदायी माना जाता है। प्रयागराज के संगम तट पर स्थित "लेटे हनुमान मंदिर" तो प्रसिद्ध है ही, लेकिन भारत के अन्य हिस्सों में भी कुछ ऐसे दुर्लभ मंदिर हैं, जहां भगवान हनुमान लेटी मुद्रा में विराजमान हैं। आइए जानते हैं उन खास स्थलों के बारे में।

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में संगम तट के पास लेटे हुए हनुमान जी का मंदिर है। यह उत्तर भारत का एकमात्र मंदिर है जहां हनुमान जी लेटे हुए स्वरूप में हैं। मान्यता है कि प्रयागराज में बाढ़ आने पर सबसे पहले इसी मंदिर में जल प्रवेश करता है।
विज्ञापन


पटना

बिहार की राजधानी पटना में महावीर मंदिर के पास या पटना जंक्शन के नजदीक एक हनुमान मंदिर है। यहां एक छोटा लेकिन लोकप्रिय लेटे हनुमान जी का मंदिर है, जहां भक्त विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को दर्शन करते हैं।

खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हनुवंतिया घाट के पास भी हनुमान जी की प्रतिमा लेटी हुई मुद्रा में है, जिसे क्षेत्रीय लोग "सोए वाले हनुमान" कहते हैं।

सांगली

महाराष्ट्र के सांगली में कृष्णा घाट पर लेटे हनुमान जी का मंदिर है। यह मंदिर दक्षिण भारत की वास्तुकला में बना है और यहां हनुमान जी की मूर्ति दुर्लभ लेटी हुई स्थिति में है।

अंजनाद्रि पर्वत

कर्नाटक के हम्पी के पास स्थित अंजनाद्रि पर्वत है। मान्यता है कि यही हनुमान जी का जन्मस्थान है। यद्यपि मुख्य मंदिर में वे खड़े स्वरूप में हैं, लेकिन पास के एक गुफा में लेटे हनुमान जी की मूर्ति भी स्थापित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें