मोहित- कहां से हो?
शोभित- मिर्जापुर से
मोहित- अच्छा, कालीन भैया..?
शोभित- हां, और तुम?
मोहित- लखनऊ
शोभित- अच्छा, नवाब साहब..?
...और तब से आज तक मोहित ने अपने दोस्त शोभित का नाम कालीन भैया रख दिया। ऐसे ही आपके साथ या आसपास भी हुआ होगा, जब शहर के नाम पर आपका नाम या पहचान बन जाए। जैसे लखनऊ के रहने वाले को नवाब साहब, कानपुर से ताल्लुक रखने वाले को कनपुरिया, मथुरा वाले दोस्त को नंद गोपाल और न जाने किन किन नामों से लोग पुकारते हैं।
आप अपने शहर के नाम से जाने जाते हैं लेकिन आपका शहर भी किसी खास निकनेम से जरूर जाना जाता होगा। भारत में हर शहर अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक विशेषताओं के कारण किसी न किसी खास नाम से मशहूर हो जाते हैं। ये शहर की पहचान और उसकी खासियत को दर्शाता है। इस लेख में आपको कुछ ऐसे ही शहरों के मशहूर निकनाम बताए जा रहे हैं। अपने उपनामों के कारण वह दुनियाभर में भी लोकप्रिय हैं।