फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2018: दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इस नाम से पहचाना जाता है दीपों का ये त्योहार

Sat, 03 Nov 2018 04:02 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Diwali - फोटो : file photo
क्या आप जानते हैं दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां दिवाली की ही तरह दीपों का त्योहार मनाया जाता है। हालांकि वो इस त्योहार को दिवाली के नाम से ही नहीं बल्कि किसी दूसरे नाम से ही पुकारते हैं। खास बात यह है कि नाम के साथ -साथ इस त्योहार से जुड़ी उनकी मान्यताओं में भी काफी अंतर हैं। आइए जानते हैं किस देश में दिवाली को क्या कहकर पुकारते हैं और क्या है इसके पीछे की मान्यताएं। 
विज्ञापन

2 of 8
Diwali - फोटो : file photo
नेपाल और मॉरिशस
नेपाल और मॉरिशस में भारत की ही तरह दिवाली मनाई जाती है। खास बात यह है कि इस दिन यहां नई दुल्हन के हाथों से दीपक जलवाने की प्रथा है। इस दिन लोग घर में दीये जलाने के साथ माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए घर के बाहर रंगोली भी बनाते हैं। भारत की ही तरह इस दिन लोग एक दूसरे को त्योहार की बधाई और उपहार भी देते हैं।Diwali
विज्ञापन

3 of 8
Diwali - फोटो : file photo
श्रीलंका में दिवाली
भगवान राम के हाथों रावण के वध के बाद विभीषण को लंका का राजा बनाया गया। विभीषण ने रावण वध के बाद लंका वासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में दीपोत्सव मनाने का आदेश दिया। जिसके बाद से श्रीलंका में अमावस्या के दिन दीपक जलाए जाते हैं। 

4 of 8
Diwali - फोटो : file photo
जापान में ओनियो फायर फेस्टिवल
जापान में ओनियो फायर नाम से एक फेस्टिवल मनाया जाता है।माना जाता है कि एक सप्ताह तक चलने वाला यह त्योहार बुरी आत्माओं को भगाने के लिए मनाया जाता है। इस त्योहार में 6 बड़े फायर टॉर्च जलाए जाते हैं। बता दें, यह त्योहार फुकुओका समेत यहां के कई शहरों में जनवरी महीने की शुरुआत में मनाया जाता है। 
विज्ञापन

5 of 8
Diwali - फोटो : file photo
म्यांमार में थैडिंगयुट फेस्टिवल
म्यांमार में दीपों का यह त्योहार तीन दिन तक मनाया जाता है।जिसे लाइटिंग फेस्टिवल ऑफ म्यांमार के नाम से पुकारा जाता है।हर साल अक्टूबर में यह त्योहार भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के स्वागत के लिए मनाया जाता है।लोग इस दिन अपने घरों को लाइट्स से सजाते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
Diwali - फोटो : file photo
इंग्लैंड में ऑटरी सेंट मैरी फेस्ट
हर साल 5 नवंबर को इंग्लैंड के ऑटरी सेंट मैरी शहर में एक फेस्ट होता है। इस फेस्ट का मुख्य आकर्षण आतिशबाजी होती है।खास बात यह है कि इस फेस्ट की शुरुआत 1605 में हुई थी। 
विज्ञापन

7 of 8
Diwali - फोटो : file photo
स्पेन में फालेस
स्पेन में मार्च महीने में फालेस फायर फेस्टिवल मनाया जाता है। जो कि पूरे 5 दिन तक चलता है। लोग इस फेस्टिवल में आतिशबाजी से जुड़े कई करतब दिखाते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
Diwali - फोटो : file photo
ईरान में सादेह
करीब 5 दशक से इस फेस्टिवल को ईरान में मनाने की परंपरा है।इस त्योहार को अंधकार और सर्दी पर जीत तथा अग्नि के सम्मान में हर साल जनवरी के अंतिम सप्ताह में सादेह के नाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें