सेंट्रल फोलोरोडिया और वहां के आसपास के लोग बेसब्री से डिज्नी थीम पार्क के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। शायद अब जल्दी ही लोगों का ये इंतजार खत्म हो सकता है। 1 जुलाई 2020 से डीजनी थीम पार्क अपने रिजॅाट की बुकिंग शुरू कर सकता है।
मार्च से ये पूरी तरह बंद है, अब बुकिंग खुलने की ये खबर वहां काम करने वाले लोगों के लिए भी एक अच्छा संकेत है। रॉलिंस कॉलेज के डॉ रिक फोगल्सांग का कहना है कि डिज्नी थीम पार्क अपने ग्राहकों में एक नई उम्मीद जगा रहा है। अपनी जनता को गुमराह करना उसका मकसद नहीं हो सकता है।
फोलोगंस का कहना है कि डिज्नी थीम पार्क दुबारा से सिर्फ 30 प्रतिशत लोगों की क्षमता के अनुसार ही खुलेगा। यानी कि वहां पर सोशल डिस्टेंशिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। डिज्नी लैंड को 3 महीने के लिए बंद किया गया था, यानी कि जुलाई तक इसको बंद रखने का फैसला किया गया था। अब जुलाई की शुरुआत से पहले ये एक प्रयोग भी हो सकता है।
मैजिक किंगडम पार्क की वैबसाइट पर मई 30 तक
'कोई समय उपलब्ध नहीं है' लिखा आ रहा है, जबकि वैबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार ही ये पता चल पाया कि 31 मई से पार्क के मैदान सुबह 9 से रात्रि 10 तक खुल रहेंगे। ठीक इसके एक महीने बाद यानी 1 जुलाई से रिजॅाट और टिकटों की भी बुंकिग शुरू हो जाएगी। डिज्नी का कहना है कि बुकिंग प्रकिया खोलने का मतलब ये नहीं है कि ठीक उसी दिन से डिज्नी थीम पार्क खोल दिया जाएगा। समय में बदलाव किया जा सकता है।