फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए शानदार खबर, आज से इन बदलावों के साथ खुलेगा जिम कॅार्बेट नेशनल पार्क

Sun, 14 Jun 2020 08:18 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
14 जून से उत्तराखंड में स्थित जिम कॅार्बेट नेशनल पार्क भी खुलने जा रहा है - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस की वजह से पिछले कुछ समय से देशभर में संपूर्ण लॅाकडाउन चल रहा था, जिस वजह से सभी पर्यटक स्थल भी बंद कर दिए गए थे। अब लॅाकडाउन में ढ़ील दी जाने लगी है। धीरे -धीरे सभी सार्वजनिक स्थल खुलने शुरू हो गए हैं। रविवार, 14 जून से उत्तराखंड में स्थित जिम कॅार्बेट नेशनल पार्क भी खुलने जा रहा है। इस समय भी कोरोना वायरस का खतरा बना हुआ है, इसलिए जिम कॅार्बेट नेशनल पार्क में भी इस बात का खास ध्यान रखा जाएगा। आइए जानते हैं किन बदलावों के साथ जिम कॅार्बेट नेशनल पार्क खुलने जा रहा है....


 
विज्ञापन

2 of 10
इस बार पर्यटक जिम कॅार्बेट नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम नहीं कर पाएंगे - फोटो : social media
रात्रि विश्राम पर पांबदी
  • पर्यटक जिम कॅार्बेट नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम करना भी पसंद करते हैं, परंतु इस बार पर्यटक यहां पर रात्रि विश्राम नहीं कर पाएंगे। ऐसा कोरोना वायरस से सुरक्षा के मद्देनजर किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 10
इस बार बच्चे और बुजुर्गों के प्रवेश पर रोक रहेगी - फोटो : अमर उजाला
बच्चे और बुजुर्गों के प्रवेश पर रोक
  • कोरोना वायरस की वजह से इस बार जिम कॅार्बेट नेशनल पार्क में 10 साल से छोटे बच्चों और 65 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है। 


 

4 of 10
जिप्सी में सिर्फ चार लोग ही पार्क का भ्रमण कर पाएंगे - फोटो : ANI
जिप्सी सफारी में सिर्फ चार लोग ही जा पाएंगे
  • जिम कॅार्बेट नेशनल पार्क में इस बार जिप्सी में सिर्फ चार लोगों को ही पार्क भ्रमण की आज्ञा दी जाएगी। चार पर्यटकों के अलावा जिप्सी में ड्राइवर और गाइड होंगे। इस समय कैंटर सफारी पर रोक लगाई गई है। 

 
विज्ञापन

5 of 10
जिम कॅार्बेट नेशनल पार्क - फोटो : अमर उजाला
सफारी का समय 
  • सुबह की सफारी का समय- 7 से 11 बजे तक
  • शाम की सफारी का समय- 2 से 6 बजे तक
पर्यटक बिजरानी, ढेला, झिरना और पाखरो जोन में डे विजिट कर पाएंगे। दुर्गा देवी और ढिकाला जोन बंद रहेंगे।  

 
विज्ञापन

6 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गाड़ियों को किया जाएगा सैनिटाइज
  • जिम कॅार्बेट नेशनल पार्क प्रशासन पार्क के प्रवेश द्वार पर गाड़ियों को सैनिटाइज करेगा। इसके लिए पार्क प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। 


 
विज्ञापन

7 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रखना होगा सैनिटाइजर
  • पार्क में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को अपने पास सैनिटाइजर रखना होगा। जिप्सी ड्राइवर से लेकर जिम कॅार्बेट नेशनल पार्क में आने वाले हर पर्यटक को अपने पास सैनिटाइजर रखना होगा। पार्क प्रशासन के अनुसार जिस व्यक्ति के पास सैनिटाइजर नहीं होगा उसे प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

 

8 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मास्क पहनना अनिवार्य
  • जिम कॅार्बेट नेशनल पार्क में मास्क पहनना अनिवार्य होगा। मास्क नहीं पहनने वाले को प्रवेश नहीं मिलेगा।

 

9 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बुकिंग 
  • आप जिम कॅार्बेट नेशनल पार्क की वेबासाइट में जाकर अपनी सफारी बुक कर सकते हैं।  
विज्ञापन

10 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शौचालय
  • इस बार पर्यटकों को सिर्फ प्रवेश द्वार पर बने शौचालयों का ही प्रयोग करने होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें