फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के मौसम में कर्नाटक के इस हिल स्टेशन पर जरूर जाएं अपने पार्टनर के साथ, बढ़ेगा प्यार

Tue, 26 Feb 2019 05:42 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
karnatka
विज्ञापन

हर कोई अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए पहाड़ों की ओर रुख करता है। पहाड़ की खूबसूरत वादियों के बीच वो अपने पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डालकर घूम सकें। हल्की-हल्की बारिश में पार्टनर के साथ घूमना किसे पसंद नहीं है। अगर आप भी अपने जीवनसाथी के साथ कुछ ऐसे ही खूबसूरत नजारों के बीच घूमना चाहते हैं को कर्नाटक में मौजूद इस हिल स्टेशन पर जरूर जाएं।

विज्ञापन

karnatka
गर्मियों से राहत पाने के लिए पहाड़ की ओर हर कोई भागता है। लेकिन कर्नाटक में मौजूद इस हिल स्टेशन पर लोग बारिश के मौसम में ही जाते हैं। दरअसल, हम आपको बताने जा रहे हैं चिकमगलूर हिल स्टेशन के बारे में जो बहुत ही खूबसूरत जगह है। बारिश के मौसम में यहां हजारों कपल्स हर साल आते हैं। यह कर्नाटक का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां का शांत वातावरण, बहती हुई नदियां और चारों तरफ हरियाली देखने लायक है। यहां बहुत कुछ है जो आपको इस जगह का दीवाना बना सकती है। 

karnatka
चिकमगलूर को कॉफी लैंड भी कहा जाता है क्योंकि यहां पर काफी अदिक मात्रा में चाय और कॉफी के बागान हैं। इन बागानों में उगाई जाने वाली चाय और कॉफी की गुणवत्ता पूरे देश में फेमस है, जिन लोगों को एडवेंचर का शौक है वे यहां मुलायनगिरी पहाड़ी पर जाकर एडवेंचर का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं। ये पहाड़ी कर्नाटक की सबसे ऊंची पर्वतीय चोटी है। 

karnatka
चिकमगलूर में कई फेमस जगहें हैं। जैसे कि यहां का महात्मा गांधी उद्यान बहुत ही खूबसूरत है और इस गार्डन को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। यहां की कुदरेमुख पर्वतमाला एक बेहद ही सुंदर पर्वत श्रृंखला है। यहां का गुलाब का बगीचा, सुंदर जलप्रपात इस स्थान की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। 
विज्ञापन

karnatka
बाबा बूदन की पहाड़ियों से घिरा ये शहर कर्नाटक के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां पर स्थित बाबा बूदन गिरी पहाड़ पर एक दरगाह है। मुस्लिम धर्म के लोगों के साथ-साथ हिंदू धर्म के लोगों के लिए भी आस्था का प्रमुख केंद्र है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें