फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस की छुट्टियों को बना देगी यादगार भारत की ये 5 खूबसूरत जगह, बजट 10 हजार से भी कम

Fri, 14 Dec 2018 11:14 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
देश की सबसे सस्ती जगह - फोटो : file photo
विज्ञापन

क्रिसमस और नए साल पर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं देश की ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में जहां आप महज कुछ हजार रुपय खर्च करके घूम आएंगे। ये जगह इतनी खूबसूरत हैं कि आपकी छुट्टियां यादगार बन जाएंगी। 

विज्ञापन

औली उतराखंड का एक सा छोटा गांव है। - फोटो : instagram
औली उतराखंड-
औली उतराखंड का एक छोटा सा गांव है। सर्दियों में यहां के पहाड़ों पर बर्फ की चादर और आस-पास के हरे-भरे पेड़ पौधों को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं।यहां का दिलकश नजारा बेहद अद्भुत होता है।यहां की खूबसूरती देखकर ऐसा लगता है मानो आप स्विट्जरलैंड में ही खड़े हैं। हरिद्वार से महज कुछ किलो मीटर की दूरी पर बसे इस गांव का तापमान सर्दियों में लगभग ० (शून्य) डिग्री रहता है।औली जाने के लिए दिल्ली से बस और ट्रेन दोनों की सुविधा उपलब्ध है। औली से दिल्ली तक पहुंचने में करीब 14 घंटे लग जाते हैं। आप इस सफर को सुहाना बनाने के लिए घर से बना खाना भी ले जा सकते हैं। 

ऋषिकेश का रिवर राफ्टिंग काफी मशहूर है - फोटो : instagram
ऋषिकेश-
ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग के लिए काफी मशहूर है।यहां जो भी सैलानी घूमने आते हैं, रिवर राफ्टिंग का मजा जरूर लेते हैं। बता दें दिल्ली की कई कंपनिया हैं जो 2000 से 3000 हजार रूपय में ऋषिकेश की पूरी यात्रा करवाती है। यहां आप ऋषिकेश की गंगा आरती का आनंद ले सकते हैं।गंगा की बहती लहरों को देखना बेहद सुकून भरा होता है।राम झूला से लेकर लक्ष्मण झूला तक सिर्फ लोग ही लोग यहां नजर आते हैं।यहां विदेशी लोगों की संख्या ज्यादा नजर आती है।
विज्ञापन

खूबसूरती और रहस्यमयी कहानियों के लिए जाना जाता है। - फोटो : instagram
तवांग-
अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम में स्थित यह जगह अपने आप में खूबसूरती और रहस्यमयी कहानियों के लिए पहचानी जाती है। यह अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में बसा हुआ है।यहां खासकर बौद्ध मठ के लोगों को आते देखा जा सकता है। सर्दियों में इस जगह की खूबसूरती और निखर जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें