फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Ride Across Canada: चार दिन की रेल यात्रा में भूल जाएंगे मंजिल, इतना शानदार होगा सफर

Wed, 22 May 2024 06:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोरंटो से वैंकूवर के सफर के लिए स्लीपर ट्रेव परफेक्ट है। 96 घंटे की इस रेल यात्रा के दौरान 10 स्टाॅप आते हैं। हालांकि इतने लंबे समय सफर के दौरान आप ट्रेन में बोर नहीं हो सकते हैं। वजह ये है कि ट्रेन से बाहरी सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
कनाडाई ट्रेन - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Train Ride Across Canada: जीवन के सबसे यादगार सफर पर जाना चाहते हैं तो एक ऐसी ट्रेन का टिकट बुक  कर सकते हैं, जो गंतव्य से ज्यादा सफर के दौरान आनंद देगी। दुनिया की सबसे लंबी रेल यात्राओं में से एक इस ट्रेन का सफर बहुत मजेदार और विलासिता से परिपूर्ण होता है। ट्रेन के सफर के दौरान बाहर के खूबसूरत नजारे, प्राकृतिकता और कल्चर तो देखने को मिलेगा ही, साथ ही कई एक्टिविटीज में शामिल होने, नए लोगों से मिलने और संवाद करने के साथ ही चलते फिरते होटल की भव्यता का मजा लेने को भी मिल सकता है। यह सबसे लंबी रेल यात्रा पूरे कनाडा को कवर करती है। जी हां, इस कनाडाई ट्रेन का सफर रोमांच, रोमांस और विलासिता से भरपूर है। आइए जानते हैं कनाडाई ट्रेन की सबसे लंबी रेल यात्रा के बारे में।

विज्ञापन


टोरंटो से वैंकूवर का 96 घंटों का सफर

ट्रांस-कनाडा रेल ट्रिप के लिए वैसे तो कई विकल्प मौजूद हैं लेकिन टोरंटो से वैंकूवर तक के इस सफर को तय करने में 96 घंटों का वक्त लगता है। अगर आप 4 दिन की रेल यात्रा के इस सफर को चुनते हैं, तो कनाडा की प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक संस्कृति की खोज करने का अनूठा मौका मिल जाएगा।

टोरंटो से वैंकूवर के सफर के लिए स्लीपर ट्रेव परफेक्ट है। 96 घंटे की इस रेल यात्रा के दौरान 10 स्टाॅप आते हैं। हालांकि इतने लंबे समय सफर के दौरान आप ट्रेन में बोर नहीं हो सकते हैं। वजह ये है कि ट्रेन से बाहरी सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं। लोगों से मिलकर दोस्त बनाने का मौका मिलता है। केबिन्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं और कई एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


भले ही हवाई यात्रा सिर्फ गंतव्य पर पहुंचने की सुविधा देती है, लेकिन रेल का सफर अधिक उत्साहवर्धक होता है। अगर आप एक यादगार सफर पर निकलना चाहते हैं, जिसमें गंतव्य से ज्यादा सफर का मजा है, तो कनाडाई स्लीपर ट्रेन से यात्रा करें। फैमिली ट्रिप, कपल ट्रिप या सोलो ट्रेवलिंग के लिए इस रेल यात्रा का अनुभव मजेदार होगा।
 

ट्रेन में कैसा होगा चार दिन का सफर 

प्रति बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे टोरंटो यूनियन स्टेशन से ट्रेन रवाना होती है। अगर दो लोग यात्रा कर रहे हैं तो स्लीपर प्लस केबिन बुक कर सकते हैं। यात्री मेन लेवल के बिजनेस क्लास लॉन्ज से चेक इन कर सकते हैं। इस लाॅन्ज में आरामदायक सीट्स, मुफ्त काफी, जूस और स्नैक्स का लुत्फ उठाने को मिलेगा।

 

विज्ञापन

कनाडाई ट्रेन - फोटो : instagram
बाद में यहां से अटैंडेंट आपको केबिन में ले जाएगा। केबिन में दो लेदर कुर्सियां और एक बड़ी खिड़की से खूबसूरत नजारा दिखता है। रात में जब यात्री डिनर सर्विस के लिए जाते हैं तो अटेंडेंट केबिन को सोने के लिए तैयार करते हैं। कुर्सियों को लोअर बंक में तब्दील किया जाता है। यात्रियों के लिए एक निजी टॉयलेट रूम की सुविधा है।

ट्रेन में सुविधाएं 

ट्रेन में लंच और डिनर की सुविधा मिलती है, जिसके लिए ट्रेन में ही शानदार डाइनिंग एरिया है। यहां मेन कोर्स के अलावा स्नैक्स, ब्रेकफास्ट और कई देशों के नागरिकों की पसंद का खाना मिल जाएगा।

दूसरे दिन तक ट्रेन ऑन्टारियो को रवाना होती है और सिआक्स लुकआउट पर रुकती है, जहां यात्रा प्लेटफार्म पर टहलने के लिए उतर सकते हैं। होटल जैसी ट्रेन में चार दिन कैसे बीत जाएंगे आपको पता भी नहीं चलेगा। न तो ट्रेन में आई पैड या मूवी देखने की इच्छा होगी, क्योंकि ट्रेन के अंदर और बाहर के नजारे ही काफी रोचक होते हैं।

तीसरे दिन ससकातून में ट्रेन रुकती है, जहां आप लंच के लिए रुक सकते हैं। चौथे दिन पहाड़ों से ट्रेन गुजरती हुई जैस्पर पहुंचती है, जहां आप स्थानीय व्यंजन का लुत्फ उठाने के लिए रुक सकते हैं। पिरामिड फॉल्स पर ट्रेन धीरे हो जाती है, ताकि यात्री बर्फीले झरने को देख सकते हैं। सफर के दौरान माउंट रॉब्सन और मूस लेक भी देखने को मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें