केरल भारत का बेहद ही सुंदर राज्य है। यह राज्य अपनी सुंदरता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां की राजधानी तिरुवनंतपुरम है और मलायलम मुख्य बोली जाने वाली भाषा। केरल भारत के दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य में स्थित है। कर्नाटक और तमिलनाडु केरल के पड़ोसी राज्य हैं। ये राज्य अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। आज हम आपको केरल की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जन्नत का एहसास होता है.....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
चेंबरा पार्क
चेंबरा पार्क केरल की सबसे ऊंची चोटी है जो दक्षिण के कल्पेट्टा शहर से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां एक हर्ट-शेप झील भी है जो इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाती है।
विज्ञापन
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
नेल्लीयमपथी
नेल्लीयमपथी केरल का एक हिल स्टेशन है, जिसकी गिनती दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में होती है। इस जगह को ‘गरीबों का ऊंटी’ भी कहा जाता है। इस खूबसूरत हिल स्टेशन की सुंदरता देखते ही बनती है। यहां का हरियाली से भरा माहौल,चाय के बागान और ऊंचे पहाड़ इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
मुजहैप्पिलानगढ बीच
केरल के कन्नूर शहर से कुछ दूरी पर स्तिथ मुजहैप्पिलानगढ केरल का एकमात्र ड्राइव बीच है जो एशिया में सबसे बड़ा है। इस बीच के साउथ में एक मशहूर प्राइवेट आइलैंड भी है, जिसे धर्मादम नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बेपोर बीच
कालीकट के नजदीक बेपोर बीच एक पुराना बंदरगाह है। पुराने समय में इस जगह का प्रयोग व्यापार के लिए होता था।
विज्ञापन
6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
थिरूवल्लूम बैकवॉटर्स
थिरूवल्लूम बैकवॉटर्स किल्ली और कर्मणा दो खूबसूरत नदियों के संगम से बना है। कनू राइडूस के लिए थिरूवल्लूम बैकवॉटर्स मशहूर है।