फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीस की खूबसूरती तो छोड़िए यहां के द्वीप ही बना देंगे दीवाना

Sun, 30 Dec 2018 01:07 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यह दुनिया का सबसे खूबसूरत और प्राचीन देश है - फोटो : social media
विज्ञापन

इन दिनों लोगों के अंदर घूमने का शौक बढ़ता नजर आ रहा है। छुट्टियों में लोग ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं, जहां बहुत सारे एडवेंचर और प्राकृतिक जगह देखने को मिल सके। ऐसे में ग्रीस लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह दुनिया का सबसे खूबसूरत और प्राचीन देश है। यहां की संस्कृति और मॉर्डन सोसायटी लोगों को बेहद पसंद आती है। यही वजह है जिससे ग्रीस लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। समुद्र तट के किनारे बसे इस खूबसूरत देश को जितना एक्सपलोर किया जाए उतनी ज्यादा जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन

गलियां और सड़कें यहां की संस्कृति की पहचान कराती है - फोटो : social media
ग्रीस की प्राचीन इमारतें और राजाओं के साम्राज्य की एक झलक देखने के लिए पर्यटक हर साल अलग-अलग देश से आते हैं। यहां की गलियों में कला और संस्कृति देखने को मिलती है। यहां की हर गली कुछ कहती नजर आती है । गलियां और सड़कें यहां की संस्कृति की पहचान कराती है। 

समुद्र के किनारे कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे - फोटो : social media
अगर आप खाने के शौकिन हैं तो यह ट्रिप आपके लिए और भी मजेदार हो सकती है। दरअसल यहां पर खाने के अलग-अलग तरह के डिश का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको समुद्र के किनारे कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। जो शायद ग्रीस के अलावा कहीं और नहीं देखने को मिलते हैं। कुजिन यहां की सबसे फेमश डिश है। यहां के खाने के डिश में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। यहां के फूड्स दुनियाभर में मशहूर हैं। 
विज्ञापन

ग्रीस को द्वीपों का देश भी कहते हैं - फोटो : social media
यूरोप महाद्वीप में बसे इस देश में रहने वाले लोगों को यूनानी या यवन कहते हैं। यहां के लोग ज्यादातर अंग्रेजी और ग्रीक भाषा को समझते हैं। ग्रीस को द्वीपों का देश भी कहते हैं। यहां पर करीब 2000 द्वीप है। यहां की खूबसूरती को देखने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें