फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र का एक छोटा सा शहर जिसे 'दूसरा गोवा' भी कहा जाता है, हनीमून के लिए है बेस्ट डेस्टिनेशन

Thu, 07 Nov 2019 09:35 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पार्टनर के साथ छुट्टियां बिताने के बारे में सोच रहें है। या फिर हनीमून के लिए जाना है। और कोई शांत और एकांत जगह की तलाश में है। जहां पर पार्टनर के साथ कुछ समय एकांत में बिताया जा सके तो समुंदर किनारे बसी ये जगह बिल्कुल परफेक्ट है। तो चलिए जाने इस जगह के बारे में.....
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pexels.com
मौसम के हिसाब से यह जगह परफेक्ट है। यहां न ज्यादा गर्मी होती है और न सर्दी। यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में जाना सबसे बढ़िया रहता है। आपको कई हैरान कर देनी वाली चीजें भी देखने को मिलेंगी जैसे कई जगह सागर तट पर आप देखेंगे कि वहां की रेत कहीं काली है तो कहीं बिल्कुल चांदी सी सफेद।
विज्ञापन

3 of 5
अलीबाग को महाराष्ट्र का गोवा कहा जाता है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाते हुए सुकून के पल जी सकते हैं। यहां के पाल, कुडा, कोन्नन और अंबीवली में अनेक प्राचीन बौद्ध गुफा मन्दिर और ऐलिफेंटा द्वीप में शैव गुफाएं हैं, जिन्हें घूमना न भूलें।

4 of 5
कैसे पहुंचे
यहां पहुंचने के लिए आप मुंबई से लगभग 110 कि.मी. दूर पेन जाना होगा। पेन अलीबाग से लगभग 30 की.मी. की दूरी पर है। आप चाहे तो गेटवे ऑफ इंडिया के बीच से नौका ले सकते हैं और समुद्र की सैर करते हुए यहां पहुंच सकते हैं। अगर आप दिल्ली या चेन्नई से आ रहे हैं तो आप सीधा पेन की लिए ट्रेन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
आप यह लोकल मार्केट से शॉपिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा अपने पार्टनर संग स्ट्रीट फूड वड़ा पाव, भेलपुरी, कीमा पाव, बॉम्बे फ्राई का मजा लेना मत भूलिएगा। यहां रूकने के लिए आपको 700 रुपए से 1500 रुपए में आसानी से होटल मिल जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें