फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय सृतीया पर सोना खरीदने के लिए भारत के ये बाजार हैं बेस्ट

Mon, 28 Apr 2025 04:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप भी अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का विचार कर रहे हैं तो देश के उन बाजारों के बारे में जान लीजिए जो सबसे मशहूर सर्राफा बाजार हैं। कुछ बाजारों में सोने की दर सबसे सस्ती होती है तो वहीं कुछ जगहें देश की टाॅप सर्राफा बाजार की लिस्ट में शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
सोने के डिजाइनर आभूषणों की बाजार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया का पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को मनाई जा रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया पर खरीदारी का फायदा लंबे समय तक मिलता है। हिंदू धर्म में पीली धातु सोने को सबसे पवित्र और अक्षय माना गया है। इसे देवताओं की धातु माना जाता है इसलिए अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी की परंपरा है। 

विज्ञापन


ऐसे में हर साल अक्षय तृतीया पर लोग सोने और सोने से बने आभूषणों की खरीदारी करते हैं। अगर आप भी अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का विचार कर रहे हैं तो देश के उन बाजारों के बारे में जान लीजिए जो सबसे मशहूर सर्राफा बाजार हैं। कुछ बाजारों में सोने की दर सबसे सस्ती होती है तो वहीं कुछ जगहें देश की टाॅप सर्राफा बाजार की लिस्ट में शामिल हैं। 





सोने के डिजाइनर आभूषणों की बाजार


कोच्चि, केरल

केरल के कोच्चि शहर को भारत की सोने की राजधानी माना जाता है, क्योंकि यहां सोने की खरीदारी और बिक्री का व्यापार बहुत होता है। साथ ही यहां सोने की कीमत अन्य शहरों की तुलना में कम होती हैं।
विज्ञापन


जनपथ मार्केट, दिल्ली 

दिल्ली की जनपथ बाजार विंटेज जंक ज्वेलरी के लिए काफी लोकप्रिय है। सस्ते दामों में बहुत अच्छी और नए डिजाइन के गहने चाहिए तो जनपथ आ सकते हैं। इस बाजार में सोने, चांदी और डायमंड के आभूषणों के शोरूम हैं, जहां एक से बढ़कर एक लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी देखकर आप खरीदारी के लिए मजबूर हो जाएंगे।


Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया पर खरीद रहे हैं सोना तो रखें इन पांच बातों का ध्यान    


त्रिशूर, केरल

केरल त्रिशूर शहर भी सोने की खरीदारी के लिए एक लोकप्रिय जगह है। चूंकि यहां सोने की खपत ज्यादा है, इसलिए प्रतिस्पर्धा भी बढ़ जाती है। केरल में ज्वेलर्स भी अधिक है। इस कारण गोल्ड की कीमत आमतौर पर प्रतिस्पर्धी होती हैं।

जवेरी बाजार, मुंबई 

महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित जवेरी बाजार सोने के गहनों की खरीदारी के लिए लोकप्रिय है। यह मुंबई में कपड़े से भरे बाजारों के बीच एक खास आभूषण बाजार है, जो सोने और हीरे के व्यापार के लिए प्रसिद्ध है।


Rangoli Design For Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर ऐसी रंगोली डिजाइन से माता लक्ष्मी का करें स्वागत    


चौक सर्राफा बाजार, लखनऊ

लखनऊ का चौक सर्राफा बाजार उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा सर्राफा बाजार है, जहां शुद्ध सोना और चांदी उपलब्ध है। यहां 18 कैरट से लेकर 24 कैरट तक सोना मिल जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें