फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक दिन की छुट्टी में घूम सकते हैं दिल्ली के नजदीक ये खूबसूरत जगह

Fri, 12 Apr 2019 08:28 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गर्मियों में सबकुछ कूल-कूल ही अच्छा लगता है फिर चाहे वो स्टाइल हो, रंग हो या घूमने की जगह। जब बात हो घूमने की तो गर्मी के मौसम में वहीं जाने का मन होता है, जहां ठंडी हवा और प्रकृति के मनमोहक दृश्य आंखों को सुकून दें। वैसे आप सोचेंगे व्यस्त जिंदगी में समय निकालना ही मुश्किल है। तो हम आपको उन जगह के विषय में बताएंगे जो दिल्ली से कुछ ही घंटे की दूरी पर हैं। अगर दिल्ली में रहते हैं तो एक दिन की छुट्टी काफी है। आपके लिए यह एक अच्छी और सस्ती ट्रिप होगी। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : अमर उजाला
नैनी लेक-
यहां कम खर्च में आप अच्छा लुफ्त उठा सकते हैं। यह लेक दिल्ली के मॉडल टॉउन में है। महज सौ रुपये में आप यहां पहुंच जाएंगे। यहां पूरे दिन रुकने और खाने-पीने का खर्च 500 होगा। लेक के खुलने का समय सुबह दस बजे से शाम पांच  तक है। यहां के रमणीय नजारों के बीच आपको सुकून मिलेगा। फैमिली के साथ जा रहे हैं तो भी यह एक बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है। 
विज्ञापन

3 of 4
दमदमा झील-
यदि आप परिवार के साथ पिकनिक की सोच रहे हैं तो इसे बेहतर और कोई जगह नहीं हो सकती। यहां आप अपना अच्छा समय परिवार के साथ बिता सकते है। ये झील दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर है। यहां आप नौका विहार का भी लुफ्त उठा सकते है। इसे दमदमा लेक के नाम से भी जाना जाता है। यह एक सस्ती और बेहतरीन ट्रिप साबित होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
सिलिसढ़ झील-
यह राजस्थान के अलवर में है। यहां जाने के लिए आपको थोड़ी दूरी तय करनी होगी। इस स्थान पर आप नौकाविहार के साथ,स्कूबा डाइविंग, जेट स्कीइंग और वाॅटर जॉर्बिंग का भी मजा ले सकते हैं। यह एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। दरअसल, अलवर अपने आप में ही बहुत खूबसूरत है। आती हुई हल्की ठंड के बीच  यहां आना आपको बहुत ही  अनूठा अहसास देगा। यहां के खूबसूरत नजारे आप भूल नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें