फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते जमाने में बचत के तौर तरीके भी बदले, आप भी करें ये बदलाव

Mon, 07 Jan 2019 08:31 AM IST
मोना नारंग रूपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सेवा कर के साथ ही बचत योजनाओं पर भी असर - फोटो : Getty
विज्ञापन
जिंदगी में बचत की आदत हो, तो कई तरह की मुश्किलें आसान हो जाती हैं। लेकिन, नए जमाने में बचत के तौर-तरीके भी बदलते जा रहे हैं। उन तौर-तरीकों को भी जान लेना जरूरी है।
विज्ञापन


महिलाओं ने समाज में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं उच्च स्थानों पर काबिज हैं और हमारे देश के सुनहरे भविष्य के निर्माण में योगदान दे रही हैं। परंतु छोटे शहरों और गांवों की अधिकांश महिलाएं घर की जिम्मेदारियां निभाने तक ही सीमित हैं। आप कह सकते हैं कि वे आर्थिक रूप से एक सीमा तक अपने पति पर निर्भर हैं, लेकिन सीमित पैसे में जिस तरह वे घर संभालती हैं, वह सराहनीय है। सबसे बड़ी बात यह है कि वे इन पैसों में से भी कुछ पैसे बचा लेती हैं, जो बुरे समय पर परिवार के काम आए। आज के दौर में यह बेहद जरूरी है कि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर, अनुशासित और स्वस्थ जीवनशैली जिएं। इसके लिए जरूरी है कि वे अपनी दिनचर्या में बचत की आदतों को शामिल करें।

बचत की आदत डालें

एक गृहिणी के लिए घर के  काम-काज के अलावा परिवार की आमदनी-खर्चे का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसलिए हमेशा कुछ पैसे अलग से सुरक्षित रखें, जो किसी आकस्मिक परिस्थिति या आपातकालीन परिस्थिति में काम आते हैं। इसके लिए आप अलग बचत खाता खोल सकती हैं, जो गुल्लक की तरह आपके काम आ सकता है।

खर्च के बदले निवेश

आकस्मिक खर्चों के लिए अच्छी रकम रखने के बाद यदि पैसे बचते हों, तो उसका सही निवेश करें। शुरू में छोटी अवधि के निवेश करें, जैसे फिक्स्ड डिपॉजिट खाता खोलना या रेकरिंग डिपॉजिट खाता खोलना। लंबी अवधि के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आप सही बीमा योजनाओं में भी निवेश कर सकती हैं, जो परिपक्व होने पर प्रीमियम की दूनी रकम देता है। 'पब्लिक प्रोविडेंट फंड’ में भी निवेश कर सकती हैं।

परिवार के साथ लें निर्णय

परिवार के आर्थिक नियोजन में सभी सदस्यों का विचार जरूर लें। सबके सहयोग से आर्थिक नियोजन का काम बहुत आसान हो जाता है। बचत एवं खर्च की जिम्मेदारी भी आपस में बंट जाती है और सभी इसमें बराबरी की भागीदारी निभाते हैं।

बीमा जरूर कराएं

चूंकि आप पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभालती हैं, इसलिए खुद के लिए बीमा लेना भी आपकी जिम्मेदारी है। दिल की सेहत के लिए कई संपूर्ण बीमा योजनाएं हैं, जो आप और आपके पति ले सकते हैं। यदि आपके पति परिवार में अकेले कमाने वाले हैं, तो छोटी अवधि का प्लान  लेें। यह बीमा लेने वाले व्यक्ति के परिवार को संपूर्ण सुरक्षा प्रदान
करता है।
विज्ञापन

आर्थिक सलाहकार के संपर्क में रहें

बचत और निवेश के बारे में परिवार से सलाह लेने के साथ-साथ आप इसके लिए विशेष जानकार से भी सलाह लें। हम सभी हर दिन, हर सप्ताह, हर महीने और पूरे साल महत्वपूर्ण निर्णय लेते रहते हैं। कुल मिलाकर इनसे आपकी बचत और निवेश की स्थिति सुदृढ़ हो जाती है। यदि इस अनुसार निवेश का मजबूत पोर्टफोलियो बना लेती हैं, तो न केवल आपातकालीन परिस्थिति में आपका परिवार सुरक्षित रहेगा, बल्कि आपके अपनों का भविष्य भी सुरक्षित होगा। इसलिए यही सही वक्त है कि आप बचत और निवेश की जिम्मेदारी अपने हाथों में लें, ताकि आपको जिंदगी के सफर की सभी महत्वपूर्ण मंजिलें आसानी से मिल सके।
- अंजलि मल्होत्रा
चीफ कस्टमर, मार्केटिंग एवं डिजिटल ऑफिसर, अवीवा लाइफ इंश्योरेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें