फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद से जुड़ी ये 5 बातें यकीनन नहीं जानते होंगे आप

Sat, 12 Jan 2019 12:10 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद जी का आज जन्मदिवस है - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका में अपना लोहा मनवाकर भारत का नाम रोशन करने वाले स्वामी विवेकानंद जी का आज जन्मदिन है। 12 जनवरी 1863 में देश के महान पुरूष का जन्म हुआ था। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। 

विज्ञापन

स्वामी जी पढ़ाई- लिखाई में औसत थे - फोटो : social media
स्वामी जी पढ़ाई-लिखाई में औसत थे। उन्होंने यूनिवर्सिटी एंट्रेंस लेवल पर 47 फीसदी, एफए में 46 फीसदी और बीए में 56 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। स्वामी विवेकानंद बेहद ही दयालु स्वभाव के थे। यहां तक कि उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की भलाई करने में समर्पित कर दिया था। 

विवेकानंद जी चाय के बहुत शौकिन थे - फोटो : social media
अगर विवेकानंद के खान-पान की बात की जाए, तो सबसे पहला नाम चाय का आता है, विवेकानंद जी चाय के बहुत शौकीन थे। एक समय ऐसा था कि सभी साधु-संत चाय के विरोध में थे। उस वक्त विवेकानंद ने अपने मठ में चाय को प्रवेश दिया था। 

बाल गंगाधर भी चाय पीकर  बेहद प्रसन्न लग रहे थे - फोटो : social media
एक बार विवेकानंद महान स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक से मिलने बेलूर मठ गए और वहां जाने के बाद उन्हें पता चला कि वह भी चाय के खिलाफ है। तब उन्होंने बाल गंगाधर तिलक को चाय को बनाने के लिए मनाया, फिर विवेकानंद ने जायफल, जावित्री, इलायची, लॉन्ग और केसर लाए और सभी के लिए मुगलई चाय बनाई सभी ने खुश होकर चाय का आनंद उठाया तो वहीं बाल गंगाधर भी चाय पीकर बेहद प्रसन्न लग रहे थे। 
विज्ञापन

एक बार विवेकानंद लंबे समय से बीमार चल रहे थे
स्वामी विवेकानंद के मठ में किसी महिला को जाने की अनुमति नहीं थी। एक बार विवेकानंद लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बहुत इलाज के बाद भी तेज बुखार ठीक नहीं हो रहा था। उनके एक शिष्य को उनकी यह हालत देखी नहीं जा रही थी और उसने उनकी मां को मठ में बुला दिया। इस बात से स्वामी विवेकानंद जी गुस्साएं और चिल्लाकर बोले कि मेरे बनाए गए नियम को मेरे कारण ही तोड़ रहे हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें