सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को लगने वाला है
- फोटो : file photo
सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को लगने वाला है जो भारत में नहीं दिखाई देगा, क्योंकि जिस वक्त ग्रहण लगेगा, उस वक्त भारत में रात होगी। इसके बाद जो दो ग्रहण लगने वाले हैं, वो दो या तीन जुलाई को लगेंगे। उस वक्त भी भारत में रात होगा, इसके चलते ये भारत में नजर नहीं आएगा।
तीसरा और आखिरी सूर्यग्रहण 26 दिसंबर 2019 को होगा
- फोटो : file photo
तीसरा और आखिरी सूर्यग्रहण 26 दिसंबर 2019 को होगा, जो भारत में देखा जा सकेगा। यह पूरे साल का पहला ऐसा ग्रहण होगा, जिसे भारत में साफ-साफ देखा जा सकता है।
भारत में चंद्रग्रहण को भी नहीं देखा जा सकेगा
- फोटो : file photo
इस साल दो चंद्र ग्रहण भी लगने वाले हैं, जिसमें से पहला 21 जनवरी को लगने वाला है जो पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, लेकिन भारत में चंद्रग्रहण को भी नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि उस दिन भारत में दिन होगा और धूप में चांद नहीं देखा जा सकता। इसके बाद 16 और 17 जुलाई को भी चंद्रग्रहण लगने वाला है, जिसे भारत में देखा जा सकेगा।