फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse 2019: साल का पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

Thu, 03 Jan 2019 07:29 PM IST
kapil kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
2019 का पहला सूर्यग्रहण - फोटो : file photo
विज्ञापन

साल 2019 के गणना के अनुसार पूरे साल में पांच ग्रहण होने वाले हैं, जिसमें से तीन सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं। हालांकि पांच ग्रहण में से भारत में दो ही दिखाई देंगे। इस साल का पहला ग्रहण 6 जनवरी को लगने वाला है। 

विज्ञापन

सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को लगने वाला है - फोटो : file photo
सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को लगने वाला है जो भारत में नहीं दिखाई देगा, क्योंकि जिस वक्त ग्रहण लगेगा, उस वक्त भारत में रात होगी। इसके बाद जो दो ग्रहण लगने वाले हैं, वो दो या तीन जुलाई को लगेंगे। उस वक्त भी भारत में रात होगा, इसके चलते ये भारत में नजर नहीं आएगा। 

तीसरा और आखिरी सूर्यग्रहण 26 दिसंबर 2019 को होगा - फोटो : file photo
तीसरा और आखिरी सूर्यग्रहण 26 दिसंबर 2019 को होगा, जो भारत में देखा जा सकेगा। यह पूरे साल का पहला ऐसा ग्रहण होगा, जिसे भारत में साफ-साफ देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

भारत में चंद्रग्रहण को भी नहीं देखा जा सकेगा - फोटो : file photo
इस साल दो चंद्र ग्रहण भी लगने वाले हैं, जिसमें से पहला 21 जनवरी को लगने वाला है जो पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, लेकिन भारत में चंद्रग्रहण को भी नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि उस दिन भारत में दिन होगा और धूप में चांद नहीं देखा जा सकता। इसके बाद 16 और 17 जुलाई को भी चंद्रग्रहण लगने वाला है, जिसे भारत में देखा जा सकेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें