फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वेः तीन में से एक महिला को आते हैं अश्लील कॉल और मैसेज, जानें किस तरह करती हैं खुद का बचाव

Sun, 10 Mar 2019 11:34 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वुमैन हरैसमेंट
विज्ञापन
महिलाओं के सम्मान को लेकर हर कोई बात करता है। कोई उनके हक के लिए लड़ाई की बात करता है तो कोई समाज में बराबर अधिकार दिलाने की बात करता है। मगर एक सर्वे में जो बात सामने आई है वो काफी शर्मनाक है। इस सर्वे में महिलाओं को लेकर उनसे सवाल पूछे गए थे, जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है। आइए जानते हैं आखिर इस सर्वे में कौन सी बात सामने आई है। 
विज्ञापन

ट्रूकॉलर द्वारा एक सर्वे किया गया है जिसमें यह बात सामने आई है कि देश में हर तीन में से एक महिला को मोबाइल पर अश्लील कॉल और मैसेज आते हैं। इन मैसेजों में कंटेट सेक्सुअल होता है। सर्वे में शामिल महिलाओं में से 52 फीसदी महिलाओं को हफ्ते में एक बार कॉल आती है। इन कॉल में 74 फीसदी ऐसे कॉल होते हैं जिन्हे महिलाएं नहीं जानती हैं। 23 फीसदी कॉलर ऐसे होते हैं जो महिलाओं को स्टॉक करते हैं। कुछ लोग महिला की मर्जी के खिलाफ उसे सेक्सुअल कंटेट भेजते रहते हैं। महिलाओं को संदेश व कॉल के जरिए परेशान सबसे ज्यादा दिल्ली में किया जाता है। 
विज्ञापन

प्रतीकात्मक चित्र
इस सर्वे के दौरान कई महिलाओं से बात की गई तो पाया गया कि करीब 80 फीसदी महिलाओं को इन सब चीजों से गुस्सा आता है तो 37 फीसदी महिलाएं इन मैसेजों व कॉल से डर जाती हैं। सर्वे में शामिल महिलाओं में से 53 फीसदी महिलाओं ने बताया कि उन्हें लगभग रोज फ्रॉड कॉल भी आती हैं। सर्वे में यह भी बताया गया कि 74 फीसदी महिलाएं इस तरह के कॉल व मैसेज को रोकने के लिए बहुत कोशिश करती हैं। कुछ महिलाएं नंबर ब्लॉक करती हैं तो कुछ डीएनडी एक्टिवेट कर देती हैं। ताकि वो इस तरह के कॉल व मैसेज से बचे रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें