फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Cooling Tips: अपने बेडरूम में लगाएं इन रंगों के पर्दे, जो देंगे ठंडक का एहसास

Sun, 20 Apr 2025 10:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

सही तरह के पर्दे न केवल धूप को रोकते हैं, बल्कि कमरे के तापमान को भी नियंत्रित करते हैं। अगर आप भी अपने कमरे के तापमान को कम करना चाहते हैं तो यहां जानिए कि गर्मियों में बेडरूम को ठंडा रखने के लिए किस तरह के पर्दे लगाने चाहिए।
विज्ञापन
गर्मियों में कैसे पर्दे लगाएं - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Summer Cooling Tips and Tricks : गर्मियों में बेडरूम के तापमान को कम रखने और ठंडक महसूस करने के लिए कई छोटे छोटे टिप्स को अपना जा सकता है। गृह सज्जा से संबंधित इन टिप्स से घर की दीवारों और वातावरण को ठंडा बनाना आसान हो सकता है। गर्मियों में बेडरूम को ठंडा और आरामदायक बनाए रखने के लिए पर्दे बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। गर्मियों में सही पर्दों का चुनाव आपके कमरे को स्वाभाविक रूप से ठंडा रखने में मदद करता है। इससे एसी या कूलर पर निर्भरता भी कम हो सकती है।

विज्ञापन


सही तरह के पर्दे न केवल धूप को रोकते हैं, बल्कि कमरे के तापमान को भी नियंत्रित करते हैं। अगर आप भी अपने कमरे के तापमान को कम करना चाहते हैं तो यहां जानिए कि गर्मियों में बेडरूम को ठंडा रखने के लिए किस तरह के पर्दे लगाने चाहिए।


Decoration Ideas: गर्मी के मौसम में ऐसे सजाएं अपना ड्राइंग रूम, तेज धूप से मिलेगी राहत
विज्ञापन



गहरे रंग के पर्दे

धूप को पूरी तरह से रोकने के लिए कमरे की खिड़कियों या बालकनी से लगे दरवाजों पर गहरे रंग के पर्दे लगाएं। इस तरह के पर्दे से कमरे में गर्मी कम प्रवेश करती है। दोपहर में कमरा ठंडा और अंधेरा बना रहता है और यह पर्दे नींद की गुणवत्ता बेहतर करते हैं।

थर्मल या हीट रेजिस्टेंट पर्दे 

इनमें खास थर्मल लेयर होती है जो गर्मी को अंदर आने से रोकती है। एसी चलाने पर ये पर्दे ठंडी हवा को कमरे में बनाए रखते हैं और बिजली की बचत भी होती है।

हल्के रंगों के मोटे फैब्रिक के पर्दे

अगर आपको बहुत डार्क रंग पसंद नहीं हैं, तो आप सफेद, क्रीम, लाइट ग्रे जैसे रंग चुन सकते हैं। ध्यान रहे कि कपड़ा मोटा हो ताकि धूप को रोक सके।

डबल लेयर वाले पर्दे लगाएं

इसमें पर्दे की दो लेयर होती है, जिसमें एक परत हल्की नेट वाली और दूसरी मोटी ब्लैकआउट वाली रखें। सुबह-शाम नेट का इस्तेमाल करें और दोपहर में मोटी परत बंद करें। इस तरह के पर्दों से रूम की सजावट और खूबसूरती भी बनी रहती है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें