ऑफिस में बहुत सारा काम, खड़ूस बॉस और नेगेटिव एनवायर्मेंट कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से अक्सर लोग दफ्तर में स्ट्रेस मे रहते हैं, जो न हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है और न ही करियर के लिए। स्ट्रेस में रहने की वजह से न चाहते हुए भी आपकी परफॉर्मेंस डाउन हो जाती है। आप चाहतक भी अपना 100 परसेंट नहीं दे पाते। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिनसे आप ऑफिस में रहकर अपना स्ट्रेस कम कर खुद को रिलेक्स रख सकते हैं...
विज्ञापन
2 of 7
office garden
10 मिनट के लिए सीट छोड़कर देखें
दिनभर कुर्सी पर बैठे कम करने से अच्छा है आप बीच में ब्रेक लें। अगर आपके दफ्तर में बगीचा है तो आप वहां जाकर टहलें। ऐसा करने से शरीर में मौजूद एंड्रोफिन हार्मोन (एंड्रोफिन हार्मोंन स्ट्रेस को कम करता है) बढ़ता है और आप टेंशन फ्री महसूस करने लगते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
healthy food
खानपान अच्छा रखें
ऑफिस में स्ट्रेस फ्री रहने के लिए सबसे पहले आप जंक फूड के एवॉइड कर हेल्दी डाइट लें। आप घर का खाना खाएं और वर्कआउट को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
4 of 7
office colleagues
साथियों से शेयर करें बात
अगर आपको दफ्तर में कोई बात बहुत परेशान कर रही है, तो आप उसे मन में न रखें। अच्छा होगा कि आप यह बात अपने किसी ऐसे साथी से शेयर करें जिस पर आप भरोसा कर सकते हो। इससे आप हल्का महसूस करेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
essentials oil
डेस्क पर रखें एसेंशियल ऑयल रखें
दफ्तर में अपने डेस्क पर एसेंशियल ऑयल जरूर रखें। इसकी खुशबू आपके स्ट्रेस को कम करने में मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 7
funny videos
मजेदार वीडियो देखें
किसी बात को लेकर स्ट्रेस हो रहा हो और आप अपना ध्यान काम पर नहीं लगा पा रहे हैं तो आपकी हंसी से बेहतक कुछ नहीं। ऐसे में आप कोई मजेदार वीडियो देख सकते हैं जिससे आपका ध्यान भटकेगा और आप काम में मन लगा सकेंगे।
झगड़ों से बचें
देखिए दफ्तर में सभी आपको पसंद करें यह मुनासिब नहीं। इसलिए ऑफिस में अगर आपकी किसी से नहीं बन रही है तो ऐसे में खुद को उन से दूर रखें। बिना मतलब उनसे न उलझे। खुद को मतभेदों से दूर ही रखें। ऐसा करने से आप स्ट्रेस फ्री रहेंगे और आपके काम पर इसका असर नहीं पड़ेगा।