फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर हैं बच्चे तो छुपाकर रखें यह चीज, कहीं नजर पड़ गई तो...

Sun, 11 Feb 2018 09:50 AM IST
रुपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kids playing
विज्ञापन
भले ही आज किशोर आयु के बच्चे कंप्यूटर या मोबाइल को मनोरंजन का साधन मानने लगे हों और घंटों अपना समय उसमें जाया करते हों, मगर वास्तव वे इससे ज्यादा खुश नहीं होते हैं। हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।  इस अध्ययन के प्रमुख लेखक और सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी के प्रोफेसर जीन एम ट्विंज कहते हैं कि जो नाबालिग अपने स्मार्टफोन पर ज्यादा देर तक आंखें जमाए रहते हैं, वे स्पष्ट रूप से दुखी रहते हैं।' इस शोध में शामिल 8वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों से उनके मोबाइल फोन, टैबलेट्स और कंप्यूटर पर बिताए गए समय संबंधी सवाल पूछे गए थे। उनसे सामाजिक संबंधों और आंतरिक खुशी के बारे में भी सवाल किए गए थे। शोध में पाया गया कि जिन छात्रों ने अपना ज्यादा समय स्क्रीन डिवाइस के सामने बिताया था, वे उन छात्रों के तुलना में कम खुश थे, जिन्होंने अपना समय किसी खेल को खेलने, अखबार और मैग्जीन पढ़ने और एक-दूसरे से आमने-समाने बातचीत करने में बिताया था। यह अध्ययन ‘इमोशन’ नामक जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें