अगर आप किसी वजह से टेंशन में हैं तो बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर आपकी मदद कर सकते हैं। आपको सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर हो रही होगी भला रणबीर कपूर आपकी टेंशन कैसे दूर कर सकते हैं।तो आपको बता दें फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले रणबीर कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं।इस खास मौके पर हम आपको सुनवाने जा रहे हैं रणबीर कपूर पर फिल्माए गए वो पांच गाने जो चुटकियों में आपके जीवन से सारा तनाव दूर भगा सकते हैं।