फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूखा आदमी जल्द ही गुस्से में क्यों आ जाता है, वजह बेहद अहम

Sat, 23 Jun 2018 05:37 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुस्से के कई रूप और कई रंग हैं। अब शोध में पता चला है कि क्यों भूखा आदमी जल्द ही गुस्से में आ जाता है? अमेरीका की यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना की एक शोध छात्रा जेनीफर मैकोमार्क कहती हैं, "हम सभी जानते हैं कि भूख लगने पर हमारी भावनाएं और दुनिया को लेकर हमारे विचार भी प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन


गुस्सा आना भी उसी से जुड़ा है।" हाल ही में 'हैंगरी' शब्द ऑक्सफोर्ड शब्दकोश ने स्वीकार किया है, जिसका मतलब होता है, ‘भूख की वजह से गुस्सा आना।’ इस पर इमोशन जर्नल में एक शोध प्रकाशित हुआ है।

शोध से जुड़ी  मैकोमार्क लिखती हैं, "हमारे शोध का उद्देश्य भूख से जुड़ी हुई भावनात्मक स्थितियों का मनोवैज्ञानिक तरीके से अध्ययन करना है। इस संबंध में 400 से ज्यादा लोगों पर किए गए शोध में पता चला है कि गुस्सा आना भावनात्मक जागरूकता के स्तर से भी तय होता है। भूख का असर दिमाग पर होने से हमें गुस्सा आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें