फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग के शौकीन जरूर पढ़ें ये खबर, जानें किस दिन कपड़ा खरीदना होता है शुभ?

Sat, 14 Apr 2018 10:01 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कहा जाता है कि लड़कियों को शॉपिंग करना बेहद पसंद होता है। वो शॉपिंग के लिए इतनी क्रेजी होती है कि इस खास काम के लिए उन्हें कभी न तो थकान महसूस होती है और न ही कभी स्ट्रेस। पर क्या आप जानते हैं वास्तुु और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर दिन शॉपिंग के लिए ठीक नहीं होता है।

जैसे कि कहा जाता है कि शनिवार को काले कपड़ों, लोहा, तेल, नमक और इलेक्ट्रोनिक चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं हफ्ते के उन खास दिनों के बारे में जिस दिन कपड़े खरीदने और पहनने से वो शुभ हो जाते हैं।   
विज्ञापन

2 of 5
shopping
शॉपिंग करने का ये है खास दिन
शॉपिंग के लिए सबसे अच्छा दिन शुक्रवार माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शुक्र को धन, ऐश्वर्य व सुख, वस्त्र का ग्रह माना जाता है। इस दिन नए कपड़े खरीदने से शुक्र देवता प्रसन्न होने के साथ विशेष कृपा भी देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
shopping
इसके अलावा बुधवार, गुरुवार और रविवार का दिन भी कपड़े खरीदने के लिए शुभ माना गया है।बता दें,गहनों की खरीदारी के लिए रविवार, सोम, बुध, गुरु, शुक्रवार शुभ माना गया है।

4 of 5
shopping
इस दिन कभी नहीं खरीदने चाहिए नए कपड़े:
हमेशा ध्यान रखें कि नए कपड़े खरीदने के लिए कभी भी मंगलवार और शनिवार के दिन को न चुने। माना जाता है इस दिन नया कपड़ा पहनने से शनिदेव नाराज होते हैं। याद रखें इन दो दिनों के अलावा आप कभी भी नये कपड़े पहन और खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपड़ों की खरीदारी के नियम
-हमेशा कपड़े खरीदते समय ध्यान रखें कि उन पर किसी तरह का कोई दाग ना लगा हो। ऐसे कपड़ों की खरीदारी अशुभ मानी जाती है।
-ध्यान रखें कि कपड़ा अगर कहीं से फटा हुआ है तो भी उसे ना खरीदें और ना ही पहनें। 
-अगर कपड़ें में कही भी एक बिन्दी के बराबर ही जले का कोई निशान दिखाई दें तो उसे ना खरीदें। ऐसा करने से राहु रुष्ट होते हैं।
-जो लोग नए कपड़ों को बिना धोए पहन लेते हैं वो जान लें ऐसा करना अशुभ होता है। ऐसा करने से बुध नाराज होते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें