ऑफिस में गाने सुनने को कई लोग अच्छा मानते हैं। ऐसे लोगों का मानना है कि इससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। हालांकि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि ऑफिस में आपका काम किस तरह का है। हाल ही में हुए नीदरलैंड में एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि अलग-अलग तरह के संगीत सुनने वाले व्यक्ति और अकेले शांत माहौल में रहकर काम करने वाले व्यक्ति से तुलना की जाए तो दोनों की सोचने की क्षमता अलग होती है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि जो लोग खुशमिजाज तरीके से संगीत सुनते हैं वो ज्यादा क्रिएटिव होते हैं। उनकी सोचने की क्षमता भी ज्यादा होती है। इस रिसर्च का यह भी कहना है कि अगर व्यक्ति परेशानी में हो या उसे किसी चीज का निष्कर्ष निकालना है तो संगीत काम नहीं आता है।
यह रिसर्च मयामी यूनिवर्सिटी में हुए है। इस रिसर्च का कहना है कि गाना न सुनने वालों से गाना सुनने वाले ज्यादा बेहतर आइडिया देते हैं।