शादी का फैसला हर व्यक्ति के लिए एक बड़ा फैसला होता है, जिसे लेने में उसे काफी वक्त भी लगता है। शादी करें या न करें और करें तो कब करें, ये सवाल हर किसी के लिए एक पहेली की तरह होते हैं। लेकिन अब इन सवालों का जवाब हाल ही में हुई एक रिसर्च ने ढूंढ निकाला है। दरअसल, शिकागो यूनिवर्सिटी में हाल ही में एक शोध किया गया। इस शोध में 2000 लोगों को शामिल किया गया। इस शोध में विवाहित और अविवाहित दोनों तरह के लोग शामिल थे।
इन सभी लोगों से कुछ सवाल पूछे गए। जैसे कि आपने कभी किसी को डेट किया? क्या आपने उन्हीं से शादी की? शादी का फैसला लेने में कितना समय लगा? क्या मुश्किलें आईं? लवर से शादी क्यों नहीं की? इन सभी सवालों के बाद अध्ययनकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे कि हर व्यक्ति को अपने प्रेमी से शादी करने का फैसला लेने में औसत 172 दिनों का समय लगता है। यह फैसला कभी भी अचानक नहीं लिया जाता है। यदि अचानक लिया गया है तो इसे पक्का करने में कई बार बदलाव आते हैं। आइए जानते हैं और क्या कुछ कहता है ये शोध।