फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर में ताकत भरने के साथ गुस्सा भी शांत करती है शक्ति मुद्रा

Tue, 28 Aug 2018 10:05 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shakti mudra
विज्ञापन
शक्ति मुद्रा से नाड़ियां ठीक से काम करती हैं और शरीर ऊर्जावान बनता है। शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ती है। यह मुद्रा शारीरिक श्रम करने वालों, नकारात्मक विचार रखने वालों, तनावग्रस्त लोगों, अनिद्रा, स्लिप डिस्क और पीठ दर्द में खासतौर से उपयोगी है। दोनों हाथों के अंगूठों को शेष उंगलियों के बीच दबाकर मुट्ठी बना लें। फिर, बैठकर या लेटकर उसे नाभि के नीचे पेट पर हल्के से रखें।
विज्ञापन


मुट्ठियों की उंगलियां आमने-सामने सीधी हों (नीचे की ओर नहीं)। दोनों मुट्ठियों के बीच लगभग दो इंच का अंतर रहे। धीमी-लंबी-गहरी सांस के साथ रोजाना आधा घंटा। यदि इसे वज्रासन में बैठकर किया जाए, तो चमत्कारिक लाभ प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें