फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बुजुर्गों को खुश रखने का इससे बेहतर तरीका नहीं मिलेगा, एक बार ट्राई तो करें

Sat, 26 May 2018 09:01 AM IST
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आपके दादा-दादी या नाना-नानी भी कहीं अकेलापन महसूस कर रहे हैं, तब उनके लिए फेसबुक का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। एक शोध में पाया गया कि बुजुर्ग फेसबुक पर सक्रिय रहकर अच्छा महसूस करते हैं और उन्हें अकेलेपन का कम अहसास होता है।
विज्ञापन


‘न्यू मीडिया एंड सोसाइटी जर्नल’ में प्रकाशित एक शोध में माना गया है कि फेसबुक और इसी तरह की अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स बुजुर्गों में किसी भी प्रकार के अलगाव को दूर करने और खुशी महसूस करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

शोधकर्ताओं ने लगभग एक वर्ष तक 60 वर्ष की उम्र के 200 से ज्यादा बुजुर्गों का अध्ययन किया था। शोध के सह लेखक एस. श्याम सुंदर कहते हैं, 'यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि उम्र के कारण बुजुर्ग धीरे-धीरे सामाजिक रूप से कम सक्रिय रह पाते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें