फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये स्टार किड्स पढ़ाई में भी हैं आगे, जानिए कितने पढ़े- लिखें हैं आपके चहेते सितारों के बच्चे

Fri, 28 Aug 2020 10:05 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
स्टार किड्स अक्सर चर्चाओं में रहते हैं- फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार किड्स अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। अपने माता-पिता के मशहूर होने का स्टार किड्स को काफी फायदा मिलता है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॅालीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म मेकर्स स्टार किड्स को मौका देने के चक्कर में आउटसाइडर्स को मौका नहीं देते हैं। परंतु एक बात जो हमारे लिए जानना जरूरी है कि ये स्टार किड्स काफी टैलेंटेड भी होते हैं। 

स्टार किड्स के लुक्स, फैशन और अभिनय पर हमेशा चर्चा होती रहती है। आज हम आपको बताएंगे कि ये स्टार किड्स कितने पढ़े- लिखे हैं...

 
विज्ञापन

2 of 10
सुहाना अक्सर अपने नए-नए लुक्स के लिए चर्चाओं में रहती हैं- फाइल फोटो - फोटो : instagram
  • सुहाना खान
सुहाना खान सबसे चर्चित स्टार किड्स हैं। सुहाना अक्सर अपने नए-नए लुक्स के लिए चर्चाओं में रहती हैं। सुहाना पढ़ाई के मामले में भी पिछे नहीं है, उन्होंने अपनी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी  इंटरनेशनल स्कूल से की है। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के एर्डिंग्ली कॉलेज से भी पढ़ाई की है।

सुहाना खान की पढ़ाई अभी भी चल रही है, इस समय वे न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से एक्टिंग ट्रेनिंग का कोर्स कर रही हैं। पढ़ाई के साथ ही वे अपने स्कूल टाइम में फुटबॅाल टीम की सदस्य भी रह चुकी हैं।


 
विज्ञापन

3 of 10
आर्यन खान बॅालीवुड के मशहूर अभिनेता किंग खान के बेटे हैं- फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान
  • आर्यन खान बॅालीवुड के मशहूर अभिनेता किंग खान के बेटे हैं। आर्यन ने अपनी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। इसके अलावा उन्होंने लंदन के सेवेनओक्स स्कूल से भी पढ़ाई की है। साल 2016 में आर्यन ने यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया के फिल्म स्कूल में एडमीशन लिया।


 

4 of 10
जाह्ननवी कपूर ने अपनी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जाह्ननवी कपूर 
  • जाह्ननवी कपूर ने भी अपनी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले जाह्ननवी ने ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट, कैलिफोर्निया से एक्टिंग का कोर्स किया। 

 
विज्ञापन

5 of 10
खुशी कपूर मॅाडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
खुशी कपूर 
  • धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद खुशी कपूर न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से अपनी पढ़ाई कर रही हैं। खुशी आगे चलकर मॅाडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 10
सारा अली खान ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के सबसे फेमस स्कूल बेसेंट मॉन्टेसरी स्कूल से की है- फाइल फोटो - फोटो : Social Media
सारा अली खान
  • सारा अली खान ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के सबसे फेमस स्कूल बेसेंट मॉन्टेसरी स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में ग्रैजुएशन की पढ़ाई की।

 
विज्ञापन

7 of 10
स्कूलिंग के बाद अनन्या ने पढ़ाई से किनारा कर लिया- फाइल फोटो - फोटो : instagram
अनन्या पांडे
  • अनन्या पांडे ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। स्कूलिंग के बाद अनन्या ने पढ़ाई से किनारा कर लिया। अपना फिल्मी करियर बनाने के लिए अनन्या ने पढ़ाई छोड़ दी। 

 

8 of 10
अपनी फिटनेस को लेकर नव्या नवेली नंदा काफी चर्चाओं में रहती हैं- फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
नव्या नवेली नंदा
  • अपनी फिटनेस को लेकर नव्या नवेली नंदा काफी चर्चाओं में रहती हैं। नव्या ने लंदन के सेवेनओक्स स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। हाल ही में न्यूयॉर्क की फोर्डहम यूनिवर्सिटी से नव्या ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। 

 

9 of 10
प्रनूतन बहल पढ़ाई में काफी अच्छी हैं- फाइल फोटो - फोटो : social media
प्रनूतन बहल
  • प्रनूतन बहल मोहनीश बहल की बेटी हैं। प्रनूतन फिल्म "नोटबुक" में काम कर चुकी हैं। प्रनूतन पढ़ाई में काफी अच्छी हैं। प्रनूतन एक प्रोफेशनल लॅायर हैं, उन्होंने अपनी स्कूलिंग मुंबई के जॅान कैनन स्कूल से की है। इसके बाद मुंबई के सरकारी लॅा कॅालेज से लीगल सांइस और लॅा में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन के बाद प्रनूतन ने मुंबई यूनिवर्सिटी से एलएलएम कर मास्टर्स की पढ़ाई की।
 
विज्ञापन

10 of 10
अलाया फर्नीचरवाला ने जमनाबाई नर्सरी स्कूल से पढ़ाई की है- फाइल फोटो - फोटो : social media
अलाया फर्नीचरवाला
  • अलाया फर्नीचरवाला ने जमनाबाई नर्सरी स्कूल से पढ़ाई की है। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने लंदन फिल्म अकादमी से फिल्म आर्ट्स में कोर्स किया। अलाया 'जवानी जानेमन' में सैफ अली खान के साथ काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें