फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण में रखें इन बातों का ध्यान, जानिए गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या नहीं

Sat, 29 Mar 2025 11:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, हालांकि वैज्ञानिक आधार पर ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं है कि ग्रहण का शिशु पर बुरा असर पड़ता है लेकिन धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। 
विज्ञापन
ग्रहण के दौरान गर्भवती के लिए नियम - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Surya Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare 2025: इस साल की पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगने जा रहा है। ग्रहण दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। हालांकि ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।

खगोल विज्ञान के मुताबिक, जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है तो चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, हालांकि वैज्ञानिक आधार पर ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं है कि ग्रहण का शिशु पर बुरा असर पड़ता है लेकिन धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, कुछ नियमों का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन





सूर्य ग्रहण के लिए वैज्ञानिक आधार

सूर्य ग्रहण का गर्भवती महिला या शिशु पर कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है,  इसका विज्ञान में कोई ठोस प्रमाण नहीं है। हालांकि सूर्य ग्रहण के दौरान, खासकर अगर ग्रहण भारत में दिख रहा है तो गर्भवती को सीधे धूप में जाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है।

Eid 2025: पहनती हैं हिजाब तो ईद पर सबा खालिद इब्राहिम की तरह हों तैयार, उनके लुक्स होते हैं सबसे बेस्ट
विज्ञापन



सूर्य ग्रहण के लिए धार्मिक मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के सूतक काल से लेकर ग्रहण की समाप्ति तक वातावरण में नकारात्मकता बढ़ जाती है जिसका विपरीत असर होने वाली संतान पर पड़ सकता  है।  इसलिए कुछ विशेष नियमों के पालन की आवश्यकता होती है।

  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला को घर के अंदर ही रहना चाहिए।
  • गर्भवती को भोजन बनाना और खाने से बचना चाहिए।
  • ग्रहण में चाकू, कैंची जैसी कोई धारदार वस्तु का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • इस दौरान सुई-धागे से संबंधित सिलाई-कढ़ाई के काम से बचना चाहिए।
  • ग्रहण में सोने से भी बचने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें