फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट शॉपिंग टिप्स: सेल के नाम पर क्यों बढ़ जाता है खर्च? जानें शॉपिंग साइकोलॉजी का खेल

Sun, 04 Oct 2026 10:59 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Simple Shopping Tips: इस लेख में जानें, सेल साइकोलॉजी कैसे आपको जरूरत से ज्यादा खरीदारी के लिए प्रेरित करती है और FOMO, डिस्काउंट ट्रिक्स व इम्पल्स शॉपिंग से कैसे बचें।
विज्ञापन
सेल के नाम पर क्यों बढ़ जाता है खर्च? - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Simple Shopping Tips:  सेल का नाम सुनते ही अगर मन में आता है- “इतनी बड़ी छूट है, अभी नहीं खरीदा तो मौका निकल जाएगा”, तो जरा ठहरिए। मॉल के चमकते बोर्ड हों या मोबाइल पर लगातार आते ‘फ्लैश सेल’ के नोटिफिकेशन, ये सिर्फ ऑफर नहीं, हमारी खरीदारी की मनोवृत्ति को प्रभावित करने वाली रणनीतियां भी हो सकती हैं। ‘50 प्रतिशत ऑफ’, ‘बाय वन गेट वन फ्री’ और ‘लास्ट चांस’ जैसे शब्द हमें जल्दी फैसला लेने के लिए उकसाते हैं। नतीजा यह होता है कि हम जरूरत से ज्यादा सामान खरीद लेते हैं और बाद में पछतावा होता है। इसलिए अगली सेल में जाने से पहले समझिए कि ‘सेल साइकोलॉजी’ कैसे काम करती है और इससे बचने के आसान तरीके क्या हैं।
विज्ञापन


‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली जल्दबाजी से बचें

न्यूरोसाइंस के अनुसार, जब आप स्क्रीन पर ‘सिर्फ 2 आइटम बाकी’ या ‘टाइमर’ चलते देखती हैं, तो दिमाग में फोमो यानी कुछ छूट जाने का डर सताने लगता है। साथ ही दिमाग में तेजी से डोपामाइन (खुशी देने वाला केमिकल) स्राव होता है। ब्रांड्स इसी का फायदा उठाते हैं। यह खरीदारी बजट बिगाड़ने के साथ-साथ बाद में गिल्ट और मानसिक तनाव भी बढ़ा सकती है।

60 सेकंड की ‘पॉज थेरेपी’

आजकल स्मार्ट ब्राउजर एक्सटेंशन्स और एप्स ऑनलाइन शॉपिंग में ‘डिजिटल फ्रिक्शन’ पैदा कर रहे हैं। जैसे ही आप कार्ट में सामान डालकर ‘बाय नाउ’ दबाती हैं, ये 60 सेकंड का काउंटडाउन शुरू करता है और पूछता है, “क्या यह जरूरी है?” इसे ‘पॉज थेरेपी’ कहते हैं। यह ब्रेक डोपामाइन के स्राव  को कम कर आपको 80 प्रतिशत गैर-जरूरी खरीदारी से बचाएगा।
विज्ञापन


एंकरिंग इफेक्ट से बचें

सेल में 3,000 रुपये की कीमत काटकर 999 रुपये दिखाना ‘एंकरिंग इफेक्ट’ कहलाता है। दिमाग 3,000 को आधार मानकर 2,000 रुपये की बचत समझता है, जबकि असल में आपने बिना जरूरत 999 रुपये खर्च किए हैं। इसलिए हर डिस्काउंट पर खुद से पूछें, “क्या मैं इसे बिना डिस्काउंट के भी खरीदती?” अगर जवाब नहीं है, तो शायद आपको इसकी जरूरत नहीं है।

24 घंटे का विशलिस्ट रूल

जब भी आपको कोई चीज पसंद आए, तो उसे सीधे बाय करने के बजाय विशलिस्ट या कार्ट में डाल दें और एप बंद कर दें। अगली सुबह जब आपका दिमाग कूल-डाउन मोड में होगा, तब उस सामान को दोबारा देखें। आप पाएंगी कि आधे से ज्यादा चीजें आप खुद ही नहीं खरीदना चाहेंगी।

डिजिटल डिटॉक्स थेरेपी

बिहेवियरल इकोनॉमिक्स के अनुसार जब आप अपनी उंगली से एक क्लिक में पेमेंट कर देती हैं, तो दिमाग को दर्द महसूस नहीं होता है, इसे ‘पेन ऑफ पेइंग’ यानी भुगतान का दर्द कहते हैं। ऐसे में अब जब भी आप सेल में शॉपिंग करने जाएं, एक तय कैश अमाउंट साथ ले जाएं, ताकि आपको वह दर्द महसूस हो और खर्च कम हो।

विशेषज्ञ की राय : हार्मोन का भी खेल है

डॉ. सुविधा शर्मा (वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक) कहती हैं, जब आप ऑफर देखकर शॉपिंग करती हैं, तो हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं और ये आपको स्ट्रेस बस्टर जैसा महसूस कराते हैं। डिजिटल पेमेंट के दौर में हाथ से कैश न जाने के कारण बजट का अहसास ही नहीं रहता। आप इसे स्मार्ट शॉपिंग समझती हैं और बिना जरूरत की चीजें खरीदकर बजट बिगाड़ लेती हैं। इसलिए समझ से काम लें और मानसिक तनाव से बचें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें