जब दफ्तर की डेडलाइन और नवरात्रि का उपवास एक साथ आ जाएं तो काम और व्रत दोनों को साथ संभालने के लिए कुछ तरीके अपना सकती हैं।
सही प्लानिंग और लाइफस्टाइल बदलाव से आप ऑफिस और उपवास दोनों को बैलेंस कर सकते हैं वो भी बिना किसी परेशानी के। आइए जानते हैं कैसे?
सुबह की तैयारी से करें दिन की शुरुआत
दफ्तर जाने से पहले हल्का लेकिन एनर्जी देने वाला आहार लें, जैसे फल, दूध, साबूदाना खिचड़ी या सिंघाड़े के आटे से बना फलाहारी व्यंजन। इससे शरीर को आवश्यक पोषण मिलेगा और आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
व्रत और काम का स्मार्ट टाइम मैनेजमेंट
काम की प्राथमिकता तय करें। सबसे कठिन या डेडलाइन वाले टास्क सुबह पूरे करें, ताकि शाम तक आपका फोकस ज्यादा ऊर्जा खर्च न करे। बीच-बीच में छोटे ब्रेक लें, ताकि शरीर और मन दोनों तरोताज़ा रहें।
हाइड्रेशन का रखें खास ख्याल
नवरात्रि के उपवास में सबसे बड़ी समस्या डिहाइड्रेशन होती है। दफ्तर में काम करते समय पानी, नारियल पानी, नींबू पानी या छाछ जैसे पेय पदार्थ साथ रखें। ये आपको थकान और चक्कर आने से बचाएँगे।
स्मार्ट स्नैकिंग अपनाएं
दफ्तर में भूख लगने पर जंक फूड की बजाय फल, मखाना, मूंगफली या खजूर जैसे हेल्दी स्नैक्स खाएँ। इससे एनर्जी भी बनी रहेगी और व्रत का उल्लंघन भी नहीं होगा।
तनाव मुक्त रहने के लिए अपनाएं पॉजिटिव रूटीन
ऑफिस वर्कलोड और व्रत के बीच तनाव बढ़ना आम है। छोटी-छोटी प्राणायाम या मेडिटेशन प्रैक्टिस ऑफिस ब्रेक में करें। इससे दिमाग शांत रहेगा और ऊर्जा संतुलित रहेगी।