Navratri 2025 DIY Home Decor Ideas: शारदीय नवरात्रि के इन नौ दिनों का महत्व केवल उपवास और पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि घर-आंगन की साज-सज्जा से भी जुड़ा हुआ है। माता दुर्गा का आगमन घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली लेकर आता है, इसलिए घर को पारंपरिक और खूबसूरत अंदाज में सजाना शुभ माना जाता है। अगर आप चाहते हैं कि इस नवरात्रि आपका घर खास और आकर्षक दिखे, तो DIY डेकोर आइडियाज अपनाना सबसे बेहतर विकल्प है। यह न केवल किफायती हैं, बल्कि आपकी क्रिएटिविटी को भी एक नया रंग देते हैं।
थाली और कलश सजावट
नवरात्रि में पूजन थाली और कलश का विशेष महत्व होता है। थाली को रंगीन मिरर वर्क, गोटा-पट्टी या हाथ से बने पेपर क्विलिंग डिजाइन से सजाएं। कलश पर हल्दी, कुमकुम और रंग-बिरंगे धागों से सुंदर पैटर्न बनाएँ।
फ्लावर डेकोर से एनर्जी बढ़ाएं
गेंदे और आम के पत्तों की तोरण दरवाज़े पर लगाएं। पूजा घर को ताजे फूलों की माला और छोटे फ्लावर वास से सजाएँ। अगर बजट कम है, तो पेपर फ्लावर बनाकर भी सजावट की जा सकती है।
दीयों और लाइट्स का जादू
रात के समय घर को सजाने के लिए मिट्टी के दीयों को रंग-बिरंगे रंगों से पेंट करें और उन्हें ग्लिटर से सजाएँ। साथ ही, LED फेयरी लाइट्स को खिड़की, मंदिर और लिविंग रूम में लगाएं, ताकि घर में उत्सव का माहौल और भी बढ़ जाए।
वॉल आर्ट और रंगोली
DIY वॉल हैंगिंग जैसे पेपर आर्ट, ऊन से बने झूमर या डोरी वर्क से दीवारों को सजाएं। नवरात्रि के नौ रंगों का उपयोग करके रोज़ अलग-अलग डिज़ाइन की रंगोली बनाएँ। यह घर में पॉजिटिविटी और सुंदरता दोनों बढ़ाएगा।
रीसाइकल्ड DIY डेकोर
पुरानी कांच की बोतलों को पेंट करके उनमें फूल लगाएं। नारियल के छिलके, पुराने दीयों और प्लास्टिक की बोतलों से अनोखे लैंप बनाकर सजावट करें। यह न केवल पर्यावरण-हितैषी है, बल्कि घर को एक अनोखा लुक भी देता है।