सेलेना को पिछले साल ल्यूपस और किडनी प्रत्यारोपण चिंता और अवसाद हो गया था
- फोटो : instagram
दरअसल, सेलेना को पिछले साल ल्यूपस और किडनी प्रत्यारोपण से चिंता और अवसाद हो गया था, जिस वजह से सेलेना को लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहकर इलाज कराना पड़ा था। सूत्रों ने बताया कि सेलेना घर वापस आ गई हैं और परिवारवालों और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता रही हैं, खुद को पहले ज्यादा अच्छा महसूस कर रही हैं।
26 साल की सेलेना लॉस एंजिल्स में 300 डॉलर प्रतिघंटे के हिसाब से अपने फिटनेस के लिए खर्च करती हैं
- फोटो : instagram
26 साल की सेलेना लॉस एंजिल्स में 300 डॉलर प्रतिघंटे के हिसाब से अपने फिटनेस के लिए खर्च करती हैं। सेलेना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। ब्वॉयफ्रेंड जस्टिन बीबर से ब्रेकअप के बाद सेलेना का नाम डीजे जेड के साथ भी जुड़ा था। इससे पहले साल 2008 में सेलेना और सिंगर निक जोनस की अफेयर की खबरें आई थीं, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला साल 2009 में दोनों अलग हो गए थे।
फिलहाल सेलेना अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं
- फोटो : instagram
फिलहाल सेलेना अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। सेलेना पहले से ज्यादा खुश हैं। अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक उन्होंने कुछ खुलासा नहीं किया है। अभी कुछ समय वो अपने परिवार के साथ बिताना चाहती हैं।