Home Remedies to Remove Iron Stains : बारिश, नमी और धूल मिट्टी की वजह से खिड़कियों के ग्रिल्स और फ्रेम पर अक्सर जंग लग जाती है। लोहे की खिड़कियां समय के साथ खराब दिखने लगती हैं और जंग से उनका मजबूत होना भी कम हो जाता है। जंग लगना आम बात है लेकिन इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर खिड़कियों को फिर से चमका सकते हैं। ये घरेलू उपाय न सिर्फ आसान हैं बल्कि सुरक्षित भी हैं। अगली बार जब खिड़कियों पर जंग दिखे, तो ये नुस्खे आजमाकर जरूर देखें।
सिरका और बेकिंग सोडा
सिरका जंग को ढीला करता है, बेकिंग सोडा स्क्रब करने में मदद करता है। जंग को साफ करने के लिए एक बाउल में सिरका लें और उसमें बेकिंग सोडा मिलाएं। इस मिक्सचर को जंग लगे हिस्से पर लगाएं और 30 मिनट छोड़ दें। फिर स्क्रब ब्रश या स्टील वूल से रगड़ें और पानी से धो दें।
Cleaning Tips: कमरे में आने लगी है सीलन की बदबू तो इन टिप्स से करें दूर
नींबू और नमक
एसिडिक नींबू जंग हटाने में बेहद असरदार होता है। जंग साफ करने के लिए इसपर थोड़ा नमक छिड़कें और उसके ऊपर नींबू का रस निचोड़ दें। आधे घंटे बाद ब्रश से साफ करें।
नारियल तेल
हल्की जंग हो तो पुराने टूथब्रश पर नारियल तेल लगाकर रगड़ें। इससे जंग हटती है और भविष्य में जंग लगने का खतरा भी कम रहता है। समय समय पर लोहे की खिड़की-दरवाजों को नारियल तेल लगाकर जरूर पाॅलिश करें।
Monsoon Gardening Tips: बारिश के मौसम में घर पर लगाएं ये पौधे, खिल उठेगा बागीचा
एल्युमिनियम फॉइल से रगड़ें
जंग साफ करने के लिए थोड़ा पानी लें और उसमें एल्युमिनियम फॉइल को डूबोकर गीरा कर लें। अब एल्युमिनियम फॉइल जंग वाली सतह पर गोल-गोल घुमाएं। हल्की जंग साफ करने के लिए यह उपाय सस्ता और असरदार हो सकता है।