फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर बच्चों को याद कराएं ये आसान देशभक्ति गीत

Sat, 25 Jan 2025 06:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

देशभक्ति के गीत की परफार्मेंस देकर वह सभा में सभी की तारीफ भी पा सकता है। यहां कुछ ऐसे देशभक्ति गीत दिए गए हैं जो आसानी से याद किए जा सकते हैं और स्कूल के कार्यक्रमों में भी गाए जा सकते हैं।  
विज्ञापन
देशभक्ति गीत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Republic Day 2025: भारत 26 जनवरी 2025 को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस भारत के संवैधानिक लोकतांत्रिक देश बनने की वर्षगांठ है। वर्ष 1950 में इसी दिन देश ने अपना संविधान आधिकारिक तौर पर अपनाया था। इस मौके पर देश के राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं। ये दिन इस बात का प्रतीक है कि भारत एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र है।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल-कॉलेजों से लेकर दफ्तर तक में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होता है। स्कूलों में होने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बच्चे उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों के जरिए उन्हें भारत के इतिहास की जानकारी होती है, साथ ही देशप्रेम का जज्बा आता है। स्टेज परफार्मेंस से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। अगर आपका बच्चा भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहता है तो उसे देशभक्ति के गीत सिखाएं।

बच्चों को देशभक्ति की भावना सिखाने और प्रेरित करने के लिए सरल और मधुर गीत सबसे अच्छा तरीका हैं। साथ ही देशभक्ति के गीत की परफार्मेंस देकर वह सभा में सभी की तारीफ भी पा सकता है। यहां कुछ ऐसे देशभक्ति गीत दिए गए हैं जो आसानी से याद किए जा सकते हैं और स्कूल के कार्यक्रमों में भी गाए जा सकते हैं।  
विज्ञापन


Republic Day Special: दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान कैसे बनकर तैयार हुआ? जानें भारतीय संविधान की खास बातें


 

सारे जहाँ से अच्छा

 

इस देशभक्ति गीत को मोहम्मद इकबाल ने लिखा है। यह गीत सरल और मधुर है, जिसे बच्चे जल्दी याद कर सकते हैं। इसके बोल इस तरह से हैं...


सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्ताँ हमारा  
हम बुलबुले हैं इसकी, यह गुलिस्ताँ हमारा।  

ग़ुर्बत में हों अगर हम, रहता है दिल वतन में  
समझो वहीं हमें भी, दिल हो जहाँ हमारा।  
 

----xxx----
 

हम होंगे कामयाब



ये गाना अंग्रेजी गीत We Shall Overcome से प्रेरित है।  यह गीत बच्चों में आत्मविश्वास और प्रेरणा जगाने के लिए बहुत अच्छा है।  
 

हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब  
हम होंगे कामयाब एक दिन।  
ओ हो मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास  
हम होंगे कामयाब एक दिन।  

----xxx----


झंडा ऊंचा रहे हमारा

 

इस देशभक्ति गीत के लेखक श्यामलाल गुप्ता 'पार्षद' है। बच्चों को देश के प्रति गौरव और तिरंगे के महत्व को समझाने के लिए उपयुक्त है।

 

 झंडा ऊंचा रहे हमारा  
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा।  
जान से प्यारा हिंदुस्तान हमारा  
झंडा ऊंचा रहे हमारा।  

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें