फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2025 Speech: बच्चों को आसानी से याद कराएं हिंदी में गणतंत्र दिवस का भाषण

Sat, 25 Jan 2025 12:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

बच्चे को गणतंत्र दिवस के भाषण के लिए तैयार कर सकते हैं। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य, अतिथिगण, शिक्षक और सहपाठियों के बीच आपका बच्चा मंच से जब गणतंत्र दिवस से जुड़ा भाषण देगा तो उसका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथ ही हर कोई बच्चे से इम्प्रेस हो जाएगा। 
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस 2025 भाषण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Republic Day Speech Ideas in Hindi: स्कूल-कॉलेज में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर आपका बच्चा कार्यक्रम में प्रतिभाग लेना चाहता है तो तैयारियों के लिए वक्त बेहद कम है। ऐसे में बच्चे को गणतंत्र दिवस के भाषण के लिए तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य, अतिथिगण, शिक्षक और सहपाठियों के बीच आपका बच्चा मंच से जब गणतंत्र दिवस से जुड़ा भाषण देगा तो उसका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथ ही हर कोई बच्चे से इम्प्रेस हो जाएगा। हालांकि वह निडरता से भाषण दे सके, इसके लिए उसे आसान शब्दों में गणतंत्र दिवस के भाषण की तैयारियां कराएं। यहां बच्चे के लिए आसान भाषण का एक विकल्प दिया जा रहा है, जिसे वह सभा में सबके सामने पढ़ सकता है।
 

Republic Day 2025: इन शहरों में हैं भारत के सबसे मशहूर किले, गणतंत्र दिवस पर घूमने जा सकते हैं आप

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस का भाषण
 
माननीय प्रधानाचार्य जी, आदरणीय शिक्षक गण और मेरे प्यारे साथियों,  

आज मैं आप सभी के सामने गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत करना चाहता/चाहती हूं।  

हम हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। यह दिन हमारे देश के लिए बहुत खास है, क्योंकि इसी दिन, साल 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ था। संविधान नियमों की किताब है, जो हमें यह बताती है कि देश कैसे चलाना है।  

संविधान लागू होने के बाद भारत एक गणराज्य बन गया, यानी हमारे देश के नेता जनता द्वारा चुने जाते हैं। यह हमें स्वतंत्रता, समानता और न्याय का अधिकार देता है।  

आज नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक बड़ी परेड होती है। इसमें हमारे देश की ताकत, संस्कृति और परंपराएं दिखाई जाती हैं। भारतीय सेना, पुलिस, स्कूलों के बच्चे और विभिन्न राज्यों की झांकियां इसमें हिस्सा लेते हैं।  

हमारे स्वतंत्रता सेनानियों जैसे महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हमें आजादी दिलाने के लिए बहुत संघर्ष किया। हमें उनका हमेशा सम्मान करना चाहिए और उनके सपनों का भारत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।  

आइए, हम सब मिलकर यह प्रण लें कि हम अपने देश को और मजबूत बनाएंगे और हमेशा इसके विकास के लिए काम करेंगे।  

भारत माता की जय
जय हिंद

Republic Day 2025: देश की एकमात्र जगह पर लागू नहीं हुआ भारतीय संविधान, लोग मानते हैं खुद का कानून


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें