फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी ला रही है रिश्तों में तनाव, मजबूर कर रही है तलाक के लिए

Wed, 16 Mar 2016 09:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला

सार

  • ऑफिस का तनाव घर लेकर आ रहे हैं और साथी से बात-बात पर बहस कर रहें हैं क्योंकि मूड पहले से खराब था तो ये खतरनाक हो सकता है आपके रिश्तों के लिए।
  • दोस्तों से मिलना, अपने साथी के साथ फिल्म देखने जैसे प्लान को सिर्फ वजह से कैंसिल कर देते हैं क्योंकि ऑफिस का काम को पहले करना है आपको।
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑफिस में हर हफ्ते घंटो बिता रहे हैं। काम के दबाव तो होता ही है साथ ही अगर छोटी-छोटी बातों पर टोकने वाला बॉस और खुराफाती सहकर्मीयों के साथ पूरा-पूरा दिन बिताना आसान बात नहीं है। इसके चलते घर जाकर भी आप बातों से पीछा नहीं छुड़ा पाते हैं अपने पार्टनर से शेयर करते हैं। जिससे आप अपने निजी रिश्ते खराब कर लेते हैं। 
विज्ञापन


एक शोध के मुताबिक हम अपना सबसे ज्यादा समय सोमवार से शुक्रवार तक ऑफिस में बिताते हैं। ये लाजिमी हैं कि इन बातों के अपने पार्टनर से साझा करते हैं जिससे धीरे-धीरे उन पर इसका गलत असर पड़ता है। कई बार ये सब इतना गंभीर होता है जिससे शादी टूटने की नौबत आ जाती है। 

नौकरी ला रही है रिश्तों में तनाव, खराब कर रही है रिश्ते

- फोटो : getty images
नौकरी करना जरुरी है और रिश्तों को भी साथ लेकर चलना है। ऐसे में ये जानना जरुरी हो जाता है कि कहीं आप भी अनजाने में कुछ ऐसा ही ना कर रहे हों। क्या आप भी ऐसा करते हैं?

क्या ऑफिस के काम को अपने रिश्तों से ऊपर रखते हैं। दोस्तों से मिलना, अपने साथी के साथ फिल्म देखने जैसे प्लान को सिर्फ वजह से कैंसिल कर देते हैं क्योंकि ऑफिस का काम को पहले करना है आपको।

क्या काम से इतना थक जाते हैं कि समय नहीं निकाल पाते हैं किसी और काम के लिए? फिर चाहे वो घूमना हो या फिर किसी से मिलना हो।
विज्ञापन

नौकरी ला रही है रिश्तों में तनाव, खराब कर रही है रिश्ते

- फोटो : getty images
आपकी पत्नी या आपका पार्टनर करियर थेरेपिस्ट के किरदार में आ चुका है और आप हर छोटी बात के लिए उससे सलाह लेते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, ये उस रिश्ते के लिए धीरे-धीरे ही सही नुकसान कर सकता है। 

क्या आप ऑफिस का तनाव घर लेकर आ रहे हैं और साथी से बात-बात पर बहस कर रहें हैं क्योंकि मूड पहले से खराब था तो ये खतरनाक हो सकता है आपके रिश्तों के लिए।

लोगों के साथ समय बिताना आपको पंसद नहीं आता है। क्योंकि काम से इतना थक जाते हैं बचे हुए समय में आराम करना जरुरी लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें