फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते में रोमांस को रखना है बरकरार तो शादी के ये नियम तुरंत तोड़ दें

Wed, 15 Nov 2017 09:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
रिलेशनशिप
अगर आप भी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और चाहते हैं कि आपकी मैरिड लाइफ सबसे बिंदास रहे तो शादी से पहले ही इन नियमों को तोड़कर रख दें। 
पढ़ें- परफ्यूम या डियो से नहीं अब इस सब्जी से लाएं पार्टनर को करीब
विज्ञापन

2 of 6
लोग क्या कहेंगे
दुनिया का सबसे बड़ा रोग है लोग क्या कहेंगे। आप चाहे अच्छा काम करें या बुरा, लोग आपके बारे में बात करने से कभी नहीं चूकते इसलिए लोगों की परवाह छोड़कर अपने दिल की बात सुने। अपनी ख्वाहिशों को उड़ान भरने दें। अपने साथी से खुलकर बात करें। 
विज्ञापन

3 of 6
शादी होने से पहले पार्टनर से जरूर मिलें
अक्सर शादी से पहले कई जगह लड़का-लड़की को मिलने की इजाजत नहीं दी जाती है। आप इस प्रथा को तोड़कर अपने पार्टनर को अच्छे से समझने की कोशिश करें। हो सकता है शादी से पहले की गई मुलाकातों में ही आपको लगने लगे कि आपके साथी की सोच आपसे बिल्कुल अलग है। 

4 of 6
वैडिंग ड्रैस का चुनाव खुद करें
शादी के दौरान हर कोई दूल्हा-दुल्हन के साथ अपने अनुभव शेयर करता है। इसमें सबसे पहला सुझाव होता है कि वो अपनी वैडिंग ड्रेस कहां से खरीदें। बिना ये सोचे कि दूसरो को कैसा लगेगा अगर आपको भी कोई ऐसा सुझाव दें तो आप उन्हें अपनी पसंद पहले ही बता दें। आखिरकार शादी आपके किसी सुनहरे सपने से कम नहीं है इसलिए इसके साथ किसी तरह का कोई कॉम्प्रोमाइज न करें।  
विज्ञापन

5 of 6
सोशल मीडिया का सहारा 
मंगनी और शादी के बीच का समय सबसे खास होता है। बावजूद इसके कई बार लोग इसे शर्म के मारे यूं ही गवां देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ कर रहे हैं तो शर्म के बंधन को तोड़कर अपने होने वाले साथी के साथ समय बिताएं। उनके साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करें। ये पल कुछ सालों बाद आपके लिए बेहद खास होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिलेशनशिप
हनीमून
अपने हनीमून का प्लान खुद बनाएं। दूसरों की मर्जी से अपना हनीमून डेस्टिनेशन का चुनाव न करें। शादी आपकी हुई है इसलिए हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन आपको खुद ही चुनना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें