ये गिरोह आपको तांक लेते हैं और उसके बाद जहां से आप सब्जी खरीद रहे होते हैं वहीं आकर सब्जी खरीदने लगते हैं।
विनोद बताते हैं कि वह ऑफिस से घर पहुंचने के बाद सब्जी खरीदने बाजार गए थे, लेकिन तभी उनका मोबाइल जेब से निकाल लिया गया। वो कहते हैं- अगर भरे बाजार आपका मोबाइल चोरी हो जाए तो कुछ देर तक आप ये ही सोचते रहते हैं कि किससे कहा जाए और किस पर आरोप लगाए जाए? बाजार में इतनी भीड़ होती है और कई लोग आपसे सटकर चलते हैं। विनोद सब्जी बाजारों में मोबाइल चोरी करने वाले महिला गिरोह के सक्रिय रहने का अंदेशा जताते हैं। वह कहते हैं, ये गिरोह आपको तांक लेते हैं और उसके बाद जहां से आप सब्जी खरीद रहे होते हैं वहीं आकर सब्जी खरीदने लगते हैं। मौका मिलते ही आपका मोबाइल कब जेब से निकाल लिया जाता है आपको खबर तक नहीं लगती। विनोद अपने परिवार के साथ मयूर विहार में रहते हैं। क्या करें अगर आपका मोबाइल चोरी हो जाए