फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Laughter Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हास्य दिवस? जानिए इसकी दिलचस्प शुरुआत

Sat, 02 May 2026 02:18 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Laughter Day History : विश्व हास्य दिवस हर साल मई के पहले रविवार को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत डाॅ. मदन कटारिया ने 1998 में की थी, ताकि हंसी के जरिए तनाव कम किया जा सके और विश्व शांति को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन
विश्व हास्य दिवस - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

VIshva Hasya Divas Kyon Manaya Jata Hai: भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना अक्सर हम भूल जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हंसी को सेलिब्रेट करने के लिए भी एक खास दिन मनाया जाता है?

विज्ञापन


हर साल मई के पहले रविवार को विश्व हास्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को हंसने के लिए प्रेरित करना और तनाव मुक्त जीवन की ओर बढ़ाना है। आज के समय में तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में हंसी एक प्राकृतिक दवा की तरह काम करती है। यही कारण है कि इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है।

विश्व हास्य दिवस की शुरुआत एक खास मिशन के तहत हुई थी, जिसका मकसद था दुनिया भर में शांति और भाईचारे को बढ़ावा देना। यह दिन हेल्दी और पॉजिटिव लाइफस्टाइल की ओर एक कदम है।यहां जानिए विश्व हास्य दिवस की शुरुआत कैसे हुई, इसका महत्व क्या है और हंसने के क्या फायदे होते हैं।


विश्व हास्य दिवस का इतिहास

विश्व हास्य दिवस की शुरुआत 1998 में भारत में हुई थी। इसे डाॅ. मदन कटारिया ने शुरू किया, जो लाफ्टर योग आंदोलन के संस्थापक हैं। उनका मानना था कि हंसी न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह लोगों को जोड़ने का भी काम करती है।

विज्ञापन

क्या है हास्य दिवस का उद्देश्य

इस दिन का मुख्य उद्देश्य है लोगों को तनावमुक्त करना और जीवन में सकारात्मकता लाना। हंसी के जरिए लोगों के बीच दूरी कम होती है और आपसी संबंध मजबूत होते हैं। यह दिन विश्व शांति और भाईचारे का संदेश भी देता है।


हंसने के वैज्ञानिक फायदे

  • हंसने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जो खुशी का एहसास देता है।
  • यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
  • हंसने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।
  • हंसी मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करती है। यही वजह है कि हंसी को बेस्ट मेडिसिन” कहा जाता है।


लाफ्टर योग और इसकी लोकप्रियता

आज दुनिया भर में लाफ्टर योग तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पार्क, क्लब और सोशल ग्रुप्स में लोग एक साथ हंसने की एक्सरसाइज करते हैं। यह न केवल मजेदार होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।


कैसे मनाएं विश्व हास्य दिवस?

इस दिन आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं, कॉमेडी मूवी देखें, या लाफ्टर क्लब जॉइन करें। सबसे जरूरी है दिल खोलकर हंसना और दूसरों को भी हंसाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें