फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी फेसबुक पर अपने रिश्तों का स्टेट्स डालते हैं?

Tue, 30 Sep 2014 01:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपका पार्टनर पुरानी छुट्टियों की फोटो या फिर पुरानी फैमिली एलबम सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है तो इसकी आशंका बढ़ जाती है कि आप अपने रिश्ते को लेकर आशंकित है।
विज्ञापन


ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में ये बात सामने आई है। द हेल्थ साइट पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, जो लोग अपने पार्टनर को लेकर ज्यादा चिंतित रहते हैं वे दूसरों को ये याद दिलाते रहते हैं कि वे सबसे सच्चे और सुरक्षित रिलेशनशिप में है।

रिसर्च के मुताबिक, जब कोई अपने रिश्ते को लेकर सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस करता है तो वो अपने रिश्ते के बारे में सबसे ज्यादा सूचनाएं फेसबुक पर पोस्ट करता है।
विज्ञापन


ये रिसर्च इस बात को फोकस करती है कि लोग अपने रिश्ते को दूसरे के सामने कैसे जताते हैं। ये रिसर्च पर्सनेलिटी एंड सोशल साइक्लोजी बुलेटिन जनरल में प्रकाशित हुई थी।

ये है रिश्ता खत्म होने की निशानी

संवाद ना होना
अगर आप अपने हमसफर से बातचीत नहीं करते हैं तो इससे आपके रिश्ते में खटास आने की आशंका बढ़ जाती है। आपस में बातचीत कम होना या बंद हो जाना रिश्ते के टूटने की निशानी है।

जब पार्टनर्स आपस में एक-दूसरे को नजरअंदाज करने लगते हैं तो रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है।

आ जाए झूठ बोलने की नौबत
जब आप अपने पार्टनर का विश्वास तोड़ने लगे या फिर आपकी झूठ बोलने की नौबत आ जाए तो आप समझ लें कि रिश्ता खत्म होने के कगार पर है। आप अपने पार्टनर का सम्मान करना छोड़ दें। बात-बात पर पार्टनर के साथ ना रहने के बहाने खोजने लगे। फोन के बजाय मैसेज करने लगे। तो आपका रिश्ता खतरे में हैं।
विज्ञापन


झगड़े होने लगे
रिश्ता उस दौरान खत्म होने लगता है जब आप पार्टनर से बात-बात पर झगड़ने लगें या फिर झगड़ा कभी ना खत्म होने वाला हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें