हमेशा से ही ये जानने की कोशिश की गई है कि आखिर पुरुष अंधेरे में सेक्स करने को प्राथमिकता क्यों देते हैं? इसी को लेकर एक रिसर्च ने दावा किया है कि अधिकत्तर पुरुष अपनी बॉडी को लेकर सहज नहीं होते और वे नहीं चाहते कि उनके पार्टनर उनकी बॉडी को देखे।
द टाइम्स ऑनलाइन पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, इस रिसर्च को साबित करने के लिए 20 से 30 की उम्र के 1077 ब्रिटीश पुरुषों पर ये रिसर्च की गई। जिसमें पाया गया कि पुरुष अपनी बॉडी को लेकर आत्मविश्वासी नहीं होते इसीलिए वे कम रोशनी में सेक्स करना ज्यादा पसंद करते हैं।
होम डाइट डिलिवरी सर्विस 'डाइट शेफ' द्वारा कराई गई इस रिसर्च में पाया गया कि एक तिमाही ब्रिटीश पुरुष लाइट्स बंद करके सेक्स करना पसंद करते हैं क्योंकि वे अपने शरीर को लेकर असहज महसूस करते हैं और पार्टनर के सामने झिझक महसूस करते हैं।
पुरुषों के लिए उनके पेट का हिस्सा सबसे ज्यादा समस्या वाला होता है। 64 फीसदी ब्रिटीश पुरुषों ने माना कि उन्हें अपने शरीर में पेट वाला हिस्सा उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। वहीं 45 फीसदी पुरुषों ने कहा कि वे अपने आपको ओवरवेट मानते हैं और 16 फीसदी ने माना कि वे खुद को मोटा मानते हैं।
ग्लोबल कंडोम फर्म ड्यूरेक्स का एक अन्य सर्वे जो कि इसी सप्ताह रिलीज किया गया था के मुताबिक, ब्रिटीश पुरुष अपनी सेक्स लाइफ में टैक्नोलॉजी को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं।
ड्यूरेक्स सर्वे 2000 लोगों पर करवाया गया था जिसमें दावा किया गया कि 40 फीसदी लोग मानते हैं कि तकनीक उनके रिलेशनशिप को प्रभावित कर रही है।